Home » देश » जानमाल की सुरक्षा हमारी प्रमुखता

जानमाल की सुरक्षा हमारी प्रमुखता

Facebook
Twitter
WhatsApp
144 Views

पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंप संचालकों,ज्वैलर्स तथा शराब ठेकेदारों की बैठक लेकर सुरक्षा संबंधी विशेष सावधानी व सतर्कता बरतने की दी हिदायत*

   सभी पेट्रोल पंप संचालक, तथा स्वर्णकार उच्च कोटि के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं तथा सुरक्षा गार्ड तैनात करना सुनिश्चित  करेंः-एसपी सिद्धान्त जैन

आज पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन आईपीएस  ने अपने कार्यालय में पेट्रोल पंप, शराब  ठेकेदारों एवं ज्वैलरी शॉप संचालकों के साथ बैठक की । बैठक में पुलिस अधीक्षक शराब ठेकेदारों, पेट्रोल पंप एवं ज्वेलरी शॉप संचालकों से रूबरू हुए और कहा कि अपने जानमाल की सुरक्षा हमारी प्रमुखता होनी चाहिए । अच्छे एवं उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरा लगवाए और यह भी सुनिश्चित करे कि वो सभी चालू हालत में हो न। समय-समय पर उनकी जांच करते रहें और अगर कोई कैमरा खराब हो जाए तो बिना देरी की उसकी मरम्मत कराए । सीसीटीवी का कम से कम 2 महीने का बैकअप अवश्य रखें । उनके यूजर आईडी और पासवर्ड अपने पास और शॉप पर तैनात कर्मचारियों के पास अवश्य होनी चाहिए तथा आपको यह भी पता होना चाहिए कि कैमरे की पुरानी रिकॉर्डिंग कैसे देखनी है । इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा सभी लोग कैमरे को इस प्रकार स्थापित करवाये कि उन्हें  सामने से गुजरने वाले वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई दे । सीसीटीवी की डीवीआर को ऐसी जगह रखें जहां आसानी से ना पहुंचा जा सके ।  उन्होंने कहा कि कैमरे 24 घंटे काम करते हैं इससे गतिविधियों पर निगाह रखी जा सकती है । अपराध होने पर कैमरे पुलिस के भी सहायक होते हैं । सुरक्षा के दृष्टि से डायल 112 तथा पुलिस की गाड़ियां बाजारों में पेट्रोलिंग करती रहती है । किसी भी प्रकार की आशंका होने पर बिना किसी देरी के पुलिस को सूचित करें ।

बैठक के दौरान उन्होने कहा कि मार्केट क्षेत्र में पुलिस टीमों के गश्त के फेरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा । पुलिस अधीक्षक ने कहा की आप आपके पास ज्वैलरी बेचने आने वालो के पहचान पत्र अवश्य देखे साथ ही एक रजिस्टर में उनके नाम, मोबाइल नंबर एड्रेस लिखे और दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर उसे वेरीफाई कर ले ।

 मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा सभी शराब ठेकेदारों, पेट्रोल पंप एवं ज्वैलरी शॉप संचालकों सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिनमें मुख्यतः इस प्रकार है-

कोई भी ज्वैलर चोरी के आभूषण न ही लेगा न बेचेगा, अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

शराब ठेकेदार ठेके के बाहर व आसपास शराब न पीने दे नहीं तो एल्को सेंसर के द्वारा चालान किया जाएगा ।

पेट्रोल पंप संचालक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति को बोतल में तेल न भर कर दिया जाए ।

सभी संचालक ध्यान दें कि उनके शाप के  अंदर व बाहर अग्निशमन यंत्र व रेत का उचित प्रबंध रखें ।

सीसीटीवी कैमरे उच्च गुणवत्ता एवं चालू हालत में हो साथ ही कैमरा की रिकॉर्डिंग 90 दिन या उससे अधिक हो ।

कैश को बैंक की तरह चेस्ट रुम में रखने का प्रावधान करें ।

सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन इस स्थिति में हो कि वह शाप/पेट्रोल पंप के अंदर व बाहर की रिकॉर्डिंग कर सके ।

आपातकालीन प्रतिक्रिया सिस्टम का संचालन सही प्रकार से हो रहा हो ।

बैठक में मौजूद सभी पेट्रोल पंप संचालकों,ज्वेलर्स तथा शराब ठेकेदारों ने पुलिस प्रशासन को विश्वास दिलाया कि वे इस दिशा में पूरी सावधानी व सतर्कता बरतेंगे तथा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices