Home » देश » नशे को रोकना हमारा कर्तव्य, उप नि. ताराचंद

नशे को रोकना हमारा कर्तव्य, उप नि. ताराचंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
137 Views

नशे के कारण अपनी जिंदगी के साथ-साथ अपने परिवार की खुशियां भी नीलाम कर रहे युवा, इसे रोकना हमारा कर्तव्यः-उप नि. ताराचंद*

गांव खोखर में पहुंच कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों बारे किया जागरूक

 पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस लगातार आमजन को नशा बारे जागरूक कर रही है । जिसके लिए पुलिस की सभी थाना एवं चौकियों की टीमें इस कार्य में दिन –रात लगी हुई है । इस अभियान में डबवाली पुलिस की टीमें हर गली, चौक –चोराहों, स्कूल कॉलेजों व झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूक कर रही है । इसी अभियान को और आगे ले जाने की कड़ी में थाना कालांवाली पुलिस टीम ने आमजन को नशे के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित किया । जागरूकता अभियान के दौरान उप नि. ताराचंद ने गांव खोखर के लोगों को नशे के खिलाफ कमेटी बनाने व युवाओं को इस नशे की लत से बाहर निकालने में डबवाली पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया ।

उप नि. ताराचंद में युवाओं के भविष्य के बारे में चिंता जताते हुए कहा कि समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है । शराब ,और,गुटखा,सिगरेट, बीड़ी , खैनी पहले का चलन बढ़ रहा है । पहले युवा नशा शोक के कारण करता है और बाद मे धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोईन ,अफीम , पोस्त आदी जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है । बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है । नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ धन की हानि होती है । नशे से हजारों लाखों घर बर्बाद हो चुके है । नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं । बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं । जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है । हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके । डबवाली पुलिस दिन रात इस कार्य में लगी हुई है ताकि युवा पीढ़ी को नई दिशा दिला सके व उनकी जिंदगी बचा सके । जिसके लिए नशा तस्करों को पकड़ के जेल भेजना हो या नशा पीड़ितों को दवाई दिलवाना हो । ये दोनों काम डबवाली पुलिस जोर शोर से कर रही है । साथ ही इस कार्य में आमजन का सहयोग एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा । उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने व खेलों की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । अगर उनके आस-पास कोई नशा करता या बेचता हुआ पाया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें । आपका एक प्रयास कई घरों में अंधेरा होने से बचा सकता है । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices