Home » देश » दिव्यांग बच्चों के संग मनाया होली पर्व

दिव्यांग बच्चों के संग मनाया होली पर्व

Facebook
Twitter
WhatsApp
119 Views

सिरसा। शहर के खैरपुर में स्थित फेमिली प्राइड स्पेशल स्कूल में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के साथ होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान सुंदर दास ने दीप जलाकर किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया। स्कूल के प्रिंसीपल सुरेन्द्र खान ने बच्चों के साथ फूलों की होली खेली और बच्चों को होली के त्यौहार के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्चरल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब बठिंडा से प्रोफेसर डा. शंकर लाल बीका ने बताया कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाता है और यह पर्व राधा और श्री कृष्ण के अद्वितीय प्रेम का प्रतीक है। होली पर्व पर विशेष बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार का जश्न मनाया। इस मौके पर फेमिली प्राइड की सचिव ममता रानी, रिंकु कुमार, औमप्रकाश, प्रदीप चौहान, साहिल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices