Home » देश » परशुराम दल ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत

परशुराम दल ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत

Facebook
Twitter
WhatsApp
140 Views
युवक की हत्या पर परशुराम दल ने सम्भाला मोर्चा पुलिस को दर्ज कराई शिकायत।
आगरा। गत मंगलवार रात्रि को आगरा के शाहाबाद में एक ब्राह्मण युवक को असामाजिक तत्वों ने बेरहमी से पीटा जिसके चलते युवक सुबह मृत अवस्था में मिला।
परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह आगरा से एक ब्राह्मण बंधु का फ़ोन आया जिसमें उन्होंने बताया कि यहाँ कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा है जिसके चलते युवक सवेरे मृत अवस्था में पाया गया है, साथ ही वर्णित बंधु ने जानकारी दी कि मृतक का परिवार डर के साये में है व भयवस शिकायत नहीं कर पा रहा है।
दल के अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिवार की मदद के लिए परशुराम दल आगरा के ज़िला अध्यक्ष सत्येंद्र लवानिया व उनकी टीम ने अविलंब जाकर मोर्चा सम्भाला व परिवार वालों को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करवाते हुए शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ़्तार करने की माँग रखी।
इस अवसर परशुराम दल आगरा की इकाई के विनायक शर्मा, योगेन्द्र लवानिया, दिनेश, हरेंद्र, ऋषभ, मोहित व नीरज सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु मौजूद रहे व पीड़ित परिवार को हर प्रकार से सहायता का भरोसा दिया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की घटनाओं पर परशुराम दल के द्वारा आवाज़ उठाते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने में सहभागिता निभाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices