टीम सहित 26 हुड़दंगियों के काटे चालान
सिरसा। जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के होली पर हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देशों के बाद जिला यातायात पुलिस प्रभारी शमशेर सिंह अपनी पूरी टीम के साथ शहर की सडक़ों पर पूरे सक्रिय नजर आए। जिला यातायात प्रभारी शमशेर सिंह ने होली के पर्व पर सुबह सवेरे ही शहर के विभिन्न भागों में राउंड लेना शुरू कर दिया था। इस दौरान जहां उन्होंने शहर के विभिन्न बाजारों में लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने यातायात थाने के समक्ष भी आमजन को प्यार से रंग भी लगाया और उन्हें तिलक होली व फूलों से होली खेलने के लिए प्रोत्साहित भी किया। जिला यातायात प्रभारी ने इस अवसर पर लोगों को शांति से होली उत्सव मनाने व यातायात नियमों की परिपालना करने का आह्वान किया। होली पर्व पर शहर के विभिन्न इलाकों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राउंड पर निकले जिला यातायात प्रभारी ने बताया कि पर्व पर उन्हें कुछ हुड़दंगी भी मिले जिन पर तत्काल कार्रवाई की गई। इस कड़ी में 17 बाइकों के चालान व 9 बाइकों को इंपाउंड किया गया। उन्होंने बताया कि किसी को भी यातायात नियम भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में जिला यातायात प्रभारी शमशेर सिंह के साथ उपनिरीक्षक हरफूल सिंह, उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक रतन सिंह, एएसआई राजेंद्र कुमार, एएसआई छोटूराम, सुमित कुमार, राजेश कुमार, रमेश कुमार, धर्मेंद्र, बुधराम, सुखदेव सिंह, श्याम सुंदर, सुरेंद्र आदि पुलिस बल मौजूद था।
होली पर शेर से एक्शन में दिखे शमशेर
Facebook
Twitter
WhatsApp



