Home » देश » सीआईए स्टाफ ने किया लूट गिरोह का पर्दाफाश

सीआईए स्टाफ ने किया लूट गिरोह का पर्दाफाश

Facebook
Twitter
WhatsApp
124 Views

गांव पीपली में मोटरसाईकिल सवार से हुई मोबाइल व 80,000 नकदी की लूट मामले में तीन लुटेरे काबू

आरोपियों पर पहले भी लूट व एनडीपीएस के मुकदमे हैं दर्ज

*लूटेरों को रिमांड पर लेकर की  जाएगी बरामदगी

              डबवाली 15 मार्च । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन IPS के मार्गदर्शन में जिला डबवाली में लूट व स्नैचिंग की वारदातों पर कड़ा प्रहार करते हुए  उप-पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने अपने महत्वपूर्ण गुप्त सुराग जुटाते हुए गांव पीपली में मोटरसाइकिल सवार के साथ हुई मोबाइल व नकदी की लूट मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है । जिनकी पहचान जसबीर उर्फ जस्सी पुत्र गुरदास निवासी सूरतिया, अमृत उर्फ ज्ञानी पुत्र दर्शन सिंह निवासी सूरतिया व गोरा सिंह उर्फ खान पुत्र झगड़ू सिंह निवासी मिया जिला मानसा पंजाब के रूप मे हुई है ।

इस सम्बन्ध मे विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली निरीक्षक विरेन्द्र सिंह ने बताया कि  दिनांक 05.02.2025 को राजबीर सिंह पुत्र श्री राजेन्द्र कुमार निवासी दुलापूर कैरी जिला श्रीगंगानगर राजस्थान ने शिकायत दी कि वह L&T कंपनी (हेड क्वाटर मंडी डबवाली प्रेम नगर)  में विभिन्न गांवों से किस्त के पैसे इकट्ठे करने का काम करता है । दिनांक 5.02.2025 को वह अपनी कंपनी हेड क्वाटर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर समय करीब  8.00 बजे सुबह मंडी डबवाली से गांव असीर से किस्त के रुपये लेने के लिए अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पिपली से असीर की तरफ करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर मोटरसाइकिल को रोककर पेशाब करने लगा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल  प्लेटिना  बिना नम्बर प्लेट पर सवार तीन नौजवान युवक उसका काले रंग का  पिठु बैग छीनकर  भाग गए । जो पिठु बैग में  कुल 81300 रुपये व साथ ही उसका मोबाइल फोन भी छीन कर ले गए जिस पर थाना कालांवाली में धारा 3(5) व 304 BNS के तहत मामला दर्ज जांच शुरू की गई ।

जांच के दौरान आरोपियों जसबीर उर्फ जस्सी, अमृत उर्फ ज्ञानी व गोरा सिंह उर्फ खान को  काबू किया गया है । काबू किये गए आरोपियों पर एनडीपीएस व लूट के ओर भी मुकद्दमें दर्ज पाए गए हैं तो इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इनका लूट का मुख्य उद्देश्य नशा पूर्ति ही है और नशे की आपूर्ति के लिए ही इन्होने इस लूट को अंजाम दिया है । गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ करके चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी की  जाएगी व साथ ही अन्य वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की  जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices