Home » देश » पुलिस कर रही आमजन को नशा बारे जागरूक

पुलिस कर रही आमजन को नशा बारे जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
150 Views

नशे के कारण अपनी जिंदगी के साथ-साथ अपने परिवार की खुशियां भी नीलाम कर रहे युवा, इसे रोकना हमारा कर्तव्यः-उप नि. कमला देवी*

 पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस लगातार आमजन को नशा बारे जागरूक कर रही है । जिसके लिए पुलिस की सभी थाना एवं चौकियों की टीमें इस कार्य में दिन –रात लगी हुई है । इस अभियान में डबवाली पुलिस की टीमें हर गली, चौक –चोराहों, स्कूल कॉलेजों व झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूक कर रही है । इसी अभियान को और आगे ले जाने की कड़ी में महिला थाना व थाना औढ़ा पुलिस टीम ने आमजन को नशे के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित किया । जागरूकता अभियान के दौरान उप नि. कमला देवी ने लोगों को नशे के खिलाफ कमेटी बनाने व युवाओं को इस नशे की लत से बाहर निकालने में डबवाली पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया ।

उप नि. कमला देवी ने युवाओं के भविष्य के बारे में चिंता जताते हुए कहा कि समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है । शराब ,और,गुटखा,सिगरेट, बीड़ी , खैनी पहले का चलन बढ़ रहा है । पहले युवा नशा शोक के कारण करता है और बाद मे धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोईन ,अफीम , पोस्त आदी जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है । बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है । नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ धन की हानि होती है । नशे से हजारों लाखों घर बर्बाद हो चुके है । नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं । बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं । जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है । हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके । डबवाली पुलिस दिन रात इस कार्य में लगी हुई है ताकि युवा पीढ़ी को नई दिशा दिला सके व उनकी जिंदगी बचा सके । जिसके लिए नशा तस्करों को पकड़ के जेल भेजना हो या नशा पीड़ितों को दवाई दिलवाना हो । ये दोनों काम डबवाली पुलिस जोर शोर से कर रही है । साथ ही इस कार्य में आमजन का सहयोग एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा । उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने व खेलों की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । अगर उनके आस-पास कोई नशा करता या बेचता हुआ पाया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें । आपका एक प्रयास कई घरों में अंधेरा होने से बचा सकता है । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices