Home » देश » परीक्षा केंद्रों के आस पास धारा 163 लागू

परीक्षा केंद्रों के आस पास धारा 163 लागू

Facebook
Twitter
WhatsApp
201 Views

बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर डबवाली पुलिस मुस्तैदी से रख रही अराजक तत्वों पर पैनी नजर

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त के मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस जहां अपराधों पर लगाम लगाते हुए अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का कार्य बखूबी निभा रही है । साथ ही अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने का काम भी कर रही है । जैसा कि विदित है कि हरियाणा में बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं जिसके मद्देनजर डबवाली पुलिस स्कूलों में मुस्तैदी के साथ तैनात है ।

            इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हों । इसके लिए हर परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात किए गए हैं । परीक्षा केंद्रों के छतों पर भी पुलिस जवानों की ड्यूटियां लगाई गई है । ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास की गतिविधि का तत्परता से पता लगाया जा सके और तुरंत कार्यवाही की जाए । साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास के 500 मीटर एरिया में कोई भी अराजक तत्व परीक्षाओं को प्रभावित न कर सके इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है । इसके अलावा पेट्रोलिंग पार्टियां भी उनकी सहायता के लिए तैनात की गई हैं । जो हॉटस्पॉट एरिया में  गश्त करती रहती हैं । इस सुरक्षा प्रबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए  परीक्षा सुपरवाईजरों व सुपरिटेंडेंट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है । उन्होने बताया कि प्रायः देखा जाता है कि कुछ अराजक तत्व बोर्ड की परीक्षाओं के समय परीक्षा केंद्रों के आस पास आवारागर्दी करते हुए घूमते हैं और परीक्षाओं को प्रभावित करते हैं । ऐसे मनचलों पर कार्यवाही करने के लिए ही सारे सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं । ताकि नकल व नकल कराने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्कूल परिसर के सीसीटीवी कैमरों की जांच करते रहें । परीक्षाओं के दौरान अगर उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो इसकी सूचना आपातकालीन सेवा 112 व पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दें ।

उन्होने आगे कहा कि परीक्षाओं में विघ्न डालने वाले किसी भी अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । साथ ही परीक्षा केंद्रों के आस पास धारा 163 लागू कर दी गई है जिससे परीक्षा केंद्रों के आस पास कोई भी फोटोस्टेट की दुकान नहीं खोली जाएगी । अगर कोई ऐसी गतिविधि में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices