Home » सिरसा » सेवा भारती सिरसा ने हुडा सेक्टर-19 के फ्लेटों में किया पर्यावरण प्रेरणा बाल संस्कार केन्द्र का शुभारम्भ

सेवा भारती सिरसा ने हुडा सेक्टर-19 के फ्लेटों में किया पर्यावरण प्रेरणा बाल संस्कार केन्द्र का शुभारम्भ

Facebook
Twitter
WhatsApp
159 Views

सिरसा। सेवा भारती संस्था एराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में कार्य करती है। सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य जरूरतमन्द लोगों की सहायता करना, स्वाबलंबन बनाना, शिक्षित करना सभी के साथ समानता का व्यवहार करना है। इसी कड़ी में सेवा भारती शाखा सिरसा ने सैक्टर-19 हुडा फ्लैट में पर्यावरण प्रेरणा के नाम से बाल संस्कार केन्द्र का शुभारम्भ किया। इस केन्द्र में तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यकर्म का आयोजन प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व जिला संघ चालक डा. सुरेन्द्र कुमार मल्होत्रा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जल स्टार रमेश गोयल एडवोकेट ने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। यह केन्द्र रमेश गोयल एडवोकेट ने अंगीकृत किया। इससे पहले भी एक सिलाई केन्द्र कमला देवी सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र प्रेम नगर सिरसा अंगीकृत किया हुआ है, जोकि इस समय प्रेम नगर सैनी धर्मशाला के समीप चल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों का परिचय सी बी कौशिक जिला अध्यक्ष सेवा भारती सिरसा ने करवाया। जल स्टार रमेश गोयल एडवोकेट ने बच्चों को शिक्षण संबंधित जानकारी अपने कठोर जीवन के अनुभव के साथ उदाहरण सहित बताई तथा जल स्टार होने के नाते जल है तो जीवन है जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। अविनाश सचदेवा प्रान्त उपाध्यक्ष सेवा भारती ने सेवा भारती के हरियाणा में चल रहे सेवा केन्द्रों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. सुरेंद्र कुमार मल्होत्रा प्रमुख समाजसेवी ने बच्चों को शिक्षण टिप्स के साथ-साथ आग्रह किया कि हमें कभी भी अपने आप को कमजोर और छोटा नहीं समझना चाहिए तथा आपस में सहयोग और प्रेम की भावना होनी चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारित होना भी अति आवश्यक है। कार्यक्रम का आयोजन एवं व्यवस्था खजान चंद गोयल जिला संरक्षक, कूल भूषण बंसल नगर अध्यक्ष एवं धर्मपाल सोमानी कोषाध्यक्ष ने की। बच्चों को शिक्षण प्रियंका अध्यापिका द्वारा दिया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, सदस्यों, मेहमानों और बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ डा. मल्होत्रा का जन्म दिन उनके एवं रमेश गोयल एडवोकेट के कर कमलों द्वारा पौधारोपण करके मनाया गया। इस मौके पर बच्चों और सभी जनों को जल पान और फल वितरित किये गए। कार्यक्रम में संदीप मेहता, राजकुमार शर्मा, गिरधारी अग्रवाल, रेणु शर्मा एडवोकेट, विनोद सतनाली वाले, शैलेंद्र सिंह एवं पुनीत बांसल तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices