सिरसा। नारी शक्ति के लिए मिसाल बन चुकी व सहकारिता में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली व नमो ड्रोन दीदी अवार्ड से प्रधानमंत्री से सम्मानित होने वाली हरियाणा की पहली महिला विमला सिंवर सोमवार की सुबह हिसार में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित किए गए एयरपोर्ट कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर हिसार पहुंची। महिलाओं ने प्रधानमंत्री के वक्तव्य को अच्छे ढंग से सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं जैसे लाडो योजना, कुसुम योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लिंग भेद आदि घोषणाएं भी की। इस मौके पर विमला सिंवर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार काफी सजग है। वे ड्रोन से तीन लाख की इनकम कर चुकी हैं और लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही हंै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रमों में वे महिलाओं को लेकर अवश्य जाती हैं, क्योंकि उनका वक्तव्य हमेशा ही महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाला होता है। उनके वक्तव्य का ही कमाल है कि आज महिलाएं चुल्हे-चौके से बाहर निकलकर सरकारी योजनाओं को अपनाकर आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़े होकर अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर रही है। विमला सिंवर ने कहा कि काम कोई भी छोटा-बड़ा नहीं होता, बस उस काम के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक होना चाहिए।
विमला सिंवर महिलाओं के साथ पहुंची हिसार
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
