Home » देश » परशुराम दल की सभी इकाई धूमधाम से मनाएँगी परशुराम जन्मोत्सव।

परशुराम दल की सभी इकाई धूमधाम से मनाएँगी परशुराम जन्मोत्सव।

Facebook
Twitter
WhatsApp
148 Views
दिल्ली। रजिस्टर्ड राष्ट्रीय क्रांतिकारी ब्राह्मण संगठन परशुराम दल की सभी प्रदेश स्तरीय इकाइयों द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे निर्णय लिया गया कि आने वाली अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जी का प्राकट्य दिवस है जो पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इसी कड़ी में परशुराम दल के द्वारा सभी राज्यस्तरीय व ज़िलास्तरीय इकाइयों द्वारा भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना व गायों को चारा व गुड खिलाकर जन्मोत्सव मनाया जायेगा साथ ही दल की इकाइयों द्वारा शोभायात्रा, हवन व भंडारों के आयोजन भी किये जाएँगे।
उन्होंने बताया कि यह पर्व सर्वसमाज की आस्था व भक्तिभाव का प्रतीक है, इसलिए सभी को इस दिन भगवान परशुराम जी की पूजा करते हुए उनका दिव्य आशीष प्राप्त करना चाहिए जो मनोवांछित फल प्रदान करने  वाला होता है।
बैठक में दल की सभी राज्यस्तरीय व ज़िला स्तरीय समितियों को संदेश प्रेषित करते हुए जानकारी प्रदान की गई कि इस पर्व पर ब्राह्मण एकता को बल देते हुए सभी के साथ समन्वय एवं तालमेल बिठाकर कार्यक्रम  आयोजित करने पर सहमति बनायें।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, संरक्षक तेजराम दीक्षित, महासचिव सी एल शर्मा, सचिव श्याम सुंदर शर्मा, प्रवक्ता कपिल देव सहित बेद शर्मा सरपंच सेनोली, कालू प्रधान, सचिन लाड़िया, कान्हा सेनोली गोपाल दीक्षित, दिनेश शर्मा, मोहित दूबे, नारायण दत्त, किशोर पंडित व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices