Home » देश » आमजन को नशे के दुष्परिणामों बारे किया सचेत

आमजन को नशे के दुष्परिणामों बारे किया सचेत

Facebook
Twitter
WhatsApp
126 Views

नशे के खिलाफ जंग में शामिल होने व जिला डबवाली को नशा मुक्त बनाने का किया आह्वान

 पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस लगातार आमजन को नशा व साइबर अपराधों बारे जागरूक कर रही है । जिसके लिए पुलिस की सभी थानों व चौकियों की टीमें इस कार्य में दिन –रात लगी हुई है । इस अभियान में डबवाली पुलिस की टीमें हर गली, चौक –चोराहों, स्कुल कालेजों व झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर नशे के दुष्परिणामों व साइबर अपराधों बारे जागरूक कर रही है । इसी अभियान को और आगे ले जाने की कड़ी में  उप नि. ताराचंद थाना कालांवाली ने मंडी कालांवाली में लोगों को नशे के विरुद्ध खड़े होने व साइबर अपराधों के बारे में जागरूक रहने का आह्वान किया ।

               आमजन को जागरूक करते हुए  एस आई ताराचंद ने मौजूद लोगों से कहा कि समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है । शराब ,और,गुटखा,सिगरेट, बीड़ी , खैनी पहले का चलन बढ़ रहा है । पहले युवा नशा शोक के कारण करता है और बाद मे धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोईन ,अफीम , पोस्त आदी जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है । बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है । नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ धन की हानि होती है । नशे से हजारों लाखों घर बर्बाद हो चुके है । नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं । बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं । जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है । हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके । उन्होने युवाओं से नशे से दूर रहने व खेलों की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । अगर उनके आस-पास कोई नशा करता या बेचता हुआ पाया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें । आपका एक प्रयास कई घरों में अंधेरा होने से बचा सकता है । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा ।

         इसी तरह साइबर अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि हमें इंटरनेट पर अपने कार्य करने के दौरान या इंटरनेट का उपयोग करते समय बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए । हमें अपने सोशल मीडिया खातों पर एक मजबूत पासवर्ड लगाकर खातों को सुरक्षित रखना चाहिए । सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क नहीं करना चाहिए । किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके उसे ओपन नहीं करना चाहिए । किसी अनजान नम्बर से आने वाली वीडियो कॉल का उत्तर नहीं देना चाहिए और ना ही किसी अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट मंजूर करनी चाहिए । जब कोई व्यक्ति अपने आपको बैंक का अधिकारी या प्रतिनिधि बताकर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे बैंक खाता नम्बर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी नंबर, ओटीपी, आधार कार्ड नंबर व पैन कार्ड नंबर आदि मांगता है तो उस व्यक्ति के साथ उक्त जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए । इस प्रकार हम छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर अपने आपको साइबर अपराधियों से बचाकर रख सकते हैं और अपने आपको होने वाली मानसिक व आर्थिक हानि से बचा सकते हैं ।

          उन्होने आगे कहा कि अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज कराये जितनी जल्दी हो सके शिकायत दर्ज करवाये इसके अतिरिक्त साइबर अपराध थाना या नजदीक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराकर साइबर अपराध के बारे में सहायता ली जा सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices