उप नि. राजकुमार यातायात प्रभारी डबवाली ने गांव डबवाली व मंडी डबवाली के स्कूलों के विद्यार्थियों को सिखाए यातायात के नियम
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की तर्ज पर स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) परियोजना की शुरू की गई है, इस परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में नागरिक चेतना, सामाजिक प्रतिबद्धता और उद्देश्य की भावना पैदा करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करना है ।
इस परियोजना के बारे बच्चों को जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि यह परियोजना उन्हें अनुशासन बनाए रखने तथा कानून एवं व्यवस्था के प्रति सम्मान करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी, जिससे राष्ट्र निर्माण में योगदान मिलेगा । उन्होने बच्चों से अपील की वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस परियोजना में बढ़-चढ़ कर भाग लें । इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए उप नि. राजकुमार प्रभारी यातायात डबवाली ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी डबवाली व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव डबवाली के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में अहम जानकारी दी । इस दौरान उप नि. राजकुमार ने मौजूद बच्चों को बताया कि यातायात नियमों का पालन करें । सड़क पर दाईं व बाईं ओर देख कर ही सड़क पार करें । भागकर कभी भी सड़क पार ना करें । उन्होंने बच्चों को यातायात संकेतों के बारे में बताया कि सड़क पार करते समय चौक-चौराहों पर लगी यातायात को निर्देशित करती लाइटों को देख कर उनके निर्देशानुसार ही सड़क पार करें । धुंध के समय में चौकस होकर ही सड़क पार करें । अंडरएज कोई भी वाहन न चलाएं । ट्रिपल राइडिंग न करें । सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें । खुद समझदार बनें व दूसरों को भी जागरूक करें ।
उन्होंने कहा कि पुलिस की विभिन्न टीमें इस कार्य में लगी हुई हैं जो बच्चों को गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस जैसे उत्सवों में अपनी टीम के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे । इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के युवाओं को सामाजिक व्यवस्था के प्रति जवाबदेह बनाना तथा उन्हें पुलिस व्यवस्था से परिचित कराना है । प्रत्येक युवा के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य है, ताकि उन्हें अपने देश के हित के बारे में जागरूक किया जा सके तथा वे सही समय पर अपना योगदान दे सकें ।



