चेतावनी, जब तक मुआवजा नहीं मिलता, निगम को तारें दुरुस्त नहीं करने देंगे किसान
सिरसा। गांव कुरंगावाली में किसानों के खेतों में बिजली की तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगने से 3 एकड़ में नष्ट हुई फसल के मुआवजे को लेकर हरियाणा किसान मंच ने अधिकारियों के मार्फत मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री अनिल विज को ज्ञापन भेजकर मुआवजे की मांग की है। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने बताया कि 13 अप्रैल की सुबह गांव कुरंगावाली के किसान कुलविंद्र सिंह, गुरजीत सिंह के खेतों में बिजली की तारों की स्पार्किंग से आग लग गई, जिसके कारण करीब 3 एकड़ में खड़ी गेहूं की तैयार फसल आग की भेंट चढ़ गई। उन्होंने बताया कि बिजली निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण हर बार हादसे होते हंै, लेकिन अधिकारी हादसों से सबक नहीं लेते और फसली सीजन से पूर्व तारों की मरम्मत नहीं करते, जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलता है, किसान निगम अधिकारियों को तारें ठीक नहीं करने देंगे। गुरदीप सिंह ने कहा कि अकेले कुरंगावाली में ही नहीं, बहुत से गांवों में यही हालात हंै, लेकिन अधिकारी हंै कि मानते ही नहीं। इस मौके पर वकील सिंह, गुरवंत सिंह, जयपाल सिंह, मग्घर सिंह, गुरजीत सिंह, सुखदीप सिंह, नायब सिंह, इकबाल सिंह सहित अन्य किसान संगठन पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे।
आग से नष्ट हुई फसल के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री से गुहार
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
