Home » देश » जिले की मंडियों में एक लाख तीन हजार 104 मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूं की आवक

जिले की मंडियों में एक लाख तीन हजार 104 मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूं की आवक

Facebook
Twitter
WhatsApp
144 Views

जिला की अनाज मंडियों में गेहूं और सरसों की खरीद का कार्य जारी है, अब तक एक लाख तीन हजार 104 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है।
डीएफएससी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला की विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 12 हजार 953 हजार मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 66 हजार 189 मीट्रिक टन तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा 23 हजार 962 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
उन्होंने बताया कि कालांवाली अनाजमंडी में 12,068 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद अनाजमंडी में 9583 मीट्रिक टन, सिरसा अनाजमंडी में 8417 मीट्रिक टन, नाथूसरी चौपटा मंडी में 5441 मीट्रिक टन, डबवाली मंडी में 4631 मीट्रिक टन, बड़ागुढ़ा में 2712 मीट्रिक टन, बप्पां में 2,985 मीट्रिक टन, डिंग में 4,911 मीट्रिक टन, कुत्ताबढ में 2436 मीट्रिक टन और रानियां में 3180 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। साथ ही जिला की अन्य मंडियों में भी गेहूं व सरसों की खरीद भी जारी है। उन्होंने बताया कि जिला की सभी मंडियों में फसल खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पानी, बिजली व शौचालय आदि सुविधाओं के सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
हैफेड के डीएम मांगेराम ने बताया कि पीएसएस स्कीम के तहत 25 हजार 220 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है और 23 हजार 615 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हो चुकी है। वहीं स्टेट पर्चेज स्कीम के तहत सरसों की खरीद जारी है, अबतक 13 हजार 368 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है और चार हजार 952 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है।
वहीं हरियाणा राज्य भंडारण निगम के डीएम हरीश शर्मा ने बताया कि जिले में पीएसएस स्कीम के तहत अबतक 21 हजार 525 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है और 19 हजार 529 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हो चुकी है। इसके अलावा नॉन पीएसएस स्कीम के तहत अबतक चार हजार 442 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है।
—————-
महिला एवं बाल विकास विभाग में आठ सहायकों की होगी भर्ती
सिरसा, 15 अप्रैल।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोक्सो अधिनियम 2012 के तहत यौन अपराध से पीडि़त 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए कोर्ट, अस्पताल, थाना आदि में सहयोग के लिए अस्थायी आधार पर 08 सहायक व्यक्तियों (स्पोर्टपर्सन) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें 6 पद महिला और 2 पद पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। आरक्षित श्रेणियों में सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसीए, एससी व पीएचडब्ल्यू, ईएसएम सामान्य वर्ग शामिल हैं। इन पदों के लिए जिला सिरसा के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी डा. गुरप्रीत कौर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वाणिज्य भवन, तृतीय तल, जिला बाल संरक्षण ईकाई कार्यालय में 24 अप्रैल शाम पांच बजे तक जमा करवा सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता व अन्य जानकारी के लिए जिला प्रशासन की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसिरसाडॉटजीओवीडॉटइन या जिला बाल संरक्षण ईकाई कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
—————
जिला जेल में फ्री लीगल एड के लिए मिशन मोड अभियान चलाया गया
सिरसा, 15 अप्रैल।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार व हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थानीय जिला जेल में फ्री लीगल एड के लिए मिशन मोड अभियान चलाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी सजायाफ्ता कैदियों से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर करने के लिए नि:शुल्क कानूनी सहायता के लिए वकील उपलब्ध करवाने हेतू आवेदन मांगे गए। इन आवेदनों को आगे की प्रक्रिया के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय कानूनी सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली को भेजा गया।
उन्होंने बताया कि यह विशेष मुहिम पूरे देश में सभी जिलों के फ्री लीगल एड इकाइयों द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर करने से वंचित न रह जाए।
————-
इंटर कॉलेज कंपीटिशन में नेशनल कॉलेज रहा द्वितीय
सिरसा, 15 अप्रैल।
शाह सतनाम जी गल्र्स कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज कंपीटिशन में नेशनल कॉलेज सिरसा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अंग्रेजी विषय पर आधारित इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रीती, लक्षिता तथा अंशिका की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धि संस्थान की शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इस मौके पर अंगेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सत्यपॉल बिश्नोई, प्राध्यापिका नीरू बाला, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मीत एवं डॉ. अशोक कुमार ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices