137 Views
-केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आवास पर हुई मुलाकात।
– विभिन्न राजनीतिक विषयों पर दोनों नेताओं के बीच हुई अहम बातचीत
– हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव के बाद पहली बार हुई दोनों नेताओं के बीच बैठक
– NDA का घटक दल है हरियाणा लोकहित पार्टी
– सिरसा सहित पूरे हरियाणा में कमल खिलने की दी बधाई
– सिरसा निकाय चुनाव में अभूतपूर्व जनादेश मिलने पर केंद्रीय मंत्री ने थपथपाई गोपाल कांडा की पीठ
– पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा दौरे के दौरान दी कई मुख्य सौगातों पर की गोपाल कांडा से चर्चा
– बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रगति पर भी की चर्चा
– सिरसा की ऑटो मार्केट, थेहड़ मोहल्ला वासियों के लिए आवास योजना एवं रंगड़ी सलारपुर माइनर सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
– सिरसा और आसपास के क्षेत्र में नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों पर भी केंद्रीय मंत्री ने की चर्चा
– पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई साइक्लोथॉन के पार्ट 2.0 पर भी की बातचीत
– पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सिरसा दौरे के लिए गोपाल कांडा ने दिया निमंत्रण
दिल्ली, 15 अप्रैल। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने आज केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर दोनों नेताओं की अहम मुलाकात हुई। बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक विषयों को लेकर चर्चा की गई। एनडीए के घटक दल हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा की हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से यह पहली मुलाकात हुई। विशेष रूप से सिरसा निकाय चुनाव एवं हरियाणा में ऐतिहासिक कमल खिलने की बधाई पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने दी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सिरसा नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद एवं पार्षदों की अभूतपूर्व जीत के लिए गोपाल कांडा को शाबाशी दी।
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए सिरसा दौरे के दौरान दी गई विकास की सौगातों पर पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के साथ चर्चा की। ऑटो मार्केट के विकास के लिए गोपाल कांडा की अनुशंसा पर ही पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रजिस्ट्रियों को खोलने के आदेश दिए थे। साथ ही थेहड़ मोहल्ला वासियों के लिए आवासीय प्लॉट देने की घोषणा की थी। गोपाल कांडा के साथ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ने रंगड़ी सलारपुर माइनर सहित कई विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर भी बातचीत की। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने सिरसा को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा विभिन्न योजनाओं पर की गई साकारात्मक बातचीत के लिए आभार जताया। गोपाल कांडा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी सिरसा को लेकर रुख सार्थक है। समय समय पर सिरसा की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करते रहते हैं। खास तौर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नशे की रोकथाम को लेकर किए जा रहे उपायों पर भी चर्चा की। जिसपर गोपाल कांडा ने बताया कि सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सिरसा में पुलिस प्रशासन ने नशा तस्करों पर प्रभावशाली अंकुश लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई साइक्लोथॉन के पार्ट 2.0 को लेकर भी गोपाल कांडा ने चर्चा की। केंद्रीय मंत्री को बताया कि सिरसा में 26 – 27 को साइक्लोथॉन के लिए स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा आ रहे हैं। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सिरसा में दौरे के लिए निमंत्रण भी दिया।
Post Views: 87



