Home » सिरसा » राहुल शीरा बने जिलाध्यक्ष

राहुल शीरा बने जिलाध्यक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
161 Views

सिरसा। रिपब्लिक पार्टी ऑफ  इंडिया अठावले के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, सामाजिक न्याय एवं आधारित मंत्रालय भारत सरकार रामदास अठावले के आदेश अनुसार एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में सिरसा के सुख सागर कॉलोनी निवासी राहुल शीरा को रिपब्लिक पार्टी ऑफ  इंडिया अठावले का जिला सिरसा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर राहुल शीरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, उसे तन-मन-धन व पूरी ईमानदारी, लग्न व निष्ठा से निभाने का काम करूंगा। संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोडऩे का प्रयास रहेगा। उनके साथ गुरप्रीत व रणजीत सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *