*सीसीटीवी के DVR को सुरक्षित जगह करें स्थापित साथ ही डाटा क्लाउड स्टोरेज में करें सेवः- एसपी सिद्धान्त जैन *
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त ने बैंक अधिकारियों की मीटिंग लेकर उनको सुरक्षा संबंधी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश देने बारे कहा गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिला के बैंक अधिकारियों से रूबरू होते हुए बैंक, एटीएम परिसर, कैश वैन की सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि बैंक के अंदर व बाहर पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची लगवाएं । उन्होने कहा कि उनके अधीन आने वाले सीएससी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें । इसके साथ ही बैंक में हाई रेज्युलेशन के कैमरे लगवाएं जिसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकॉर्डिंग सेव रहे । कम से कम 90 दिन का बैकअप रखें । कैमरों के DVR को ऐसी जगह स्थापित करें कि वारदात करने वाले उसे निकाल ना सके । डाटा संग्रहण के लिए क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करें ताकि डाटा चोरी की घटनाओं को खत्म किया जा सके । जिससे रिकॉर्ड सुरक्षित रह सके और अपराधियों को पकड़कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके । कैमरों की फुटेज साफ होगी तो अपराधियों की पहचान करने तथा उनको पकड़ने मे आसानी होगी । उन्होंने कहा कि बैंकों में होने वाली आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए बैंक संचालकों का सहयोग बेहद जरूरी है । बैंक में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं । बैंक अधिकारियों से अनुरोध है कि बैंक के गार्ड बारे सम्पूर्ण जानकारी नजदीकी थाने में अवश्य दें ताकि जरूरत के समय आपस में संपर्क हो सके । जिन एटीएम पर गार्ड नहीं है उन पर रात को ताला लगाया जाए । बिना पूर्ण सत्यापित कागजात के कोई भी खाता ना खोले । इसके अलावा बैंकों में सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच अवश्य करवाएं । कैश को लाने ले जाने में सुरक्षा के सभी मानकों की पालना करें । ज्यादा कैश साथ ले जाते समय पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था समय पर उपलब्ध करवाई जा सके । । बैंक अधिकारियों से कहा कि निर्धारित किये समय अनुसार ही एटीएम मशीन में कैश लोड करें । बैंकों का अलार्म सिस्टम दुरूस्त हो व जहां कैश रखा जाता है, वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो । एटीएम मे सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी के सेंसर भी लगे हो । गार्ड को समय समय पर निर्देश दे की वह बैंक में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर निगरानी रखें । किसी वृद्ध के साथ कोई व्यक्ति पैसे निकलवाने आता है तो उसकी जांच करें । अगर कोई व्यक्ति बिना कारण के बैंक में या आसपास अगर नजर आता है तो तुरंत इस बारे पुलिस कंट्रोल रूम या डायल-112 पर सूचना दें जो बिना देरी के मौके पर पहुचेंगी । उन्होने कहा कि जिला पुलिस पूरी तरह से उनकी सुरक्षा को लेकर कृतसंकल्प है ।
पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
