Home » देश » सी आई ए की ताबड़तोड़ कार्यवाही

सी आई ए की ताबड़तोड़ कार्यवाही

Facebook
Twitter
WhatsApp
144 Views

पीआरटीसी की बस के कंडक्टर पर हमला करने के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए  मात्र 15 घंटे से पहले 6 युवकों को किया काबू

 पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन  के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व में सी आई ए स्टाफ डबवाली की पुलिस टीम ने अपने महत्वपूर्ण गुप्त सुराग जुटाते हुए गांव शेरगढ़ के बस अड्डा पर डबवाली से हनुमानगढ़ जा रही पीआरटीसी बस के कंडक्टर पर हथियारबंद युवकों द्वारा हमला करने व बस का सीसीटीवी कैमरा चुरा ले जाने के मामले में तत्परता दिखाते हुए 6 युवकों को चोरी किए हुए कैमरा सहित काबू करने मे सफलता हासिल की है, जिनकी पहचान 1.जसप्रीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह वासी मौजगढ़,  2. विशाल पुत्र सुखदेव सिंह वासी मौजगढ़, 3. कमल पुत्र सतपाल वासी अबूबशहर , 4. अजीत उर्फ जीतू पुत्र दर्शन सिंह वाशी अबूबशहर,  5. अजय सिंह पुत्र गुरजंट सिंह वासी अबब शहर,  6. राजवीर सिंह पुत्र लक्खा सिंह वासी अबूबशहर,के रूप मे हुई है ।

           इस सम्बन्ध मे विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप नि. राजपाल ने बताया कि दिनांक 16.04.2025  को अजय कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गिद्दड़बाहा जिला मुक्तसर पंजाब की शिकायत पर कि वह पीआरटीसी में बतौर कंडक्टर काम करता है व बठिंडा से हनुमानगढ़ रूट पर बस में टिकट काटता है ।  दिनांक 13.04.2025 को उसकी डबवाली बस अड्डा पर कुछ लड़को के साथ टिकट के पैसे को लेकर कहासुनी हो गई और उन लड़कों ने सक्ता खेड़ा बस अड्डा पर उतर कर उसे मारने पीटने की धमकी देकर उतर गए । उसके बाद अगले दिन उसकी जगह गए दूसरे कंडक्टर के साथ गांव अबूबशहर बस अड्डा पर उसकी तलाश में बस को घेर कर कुछ लड़कों ने उसके बारे में पूछा । दिनांक 14.04.2025 को यह घटना एक अन्य कंडक्टर के साथ हुई । दिनांक 15.04.2025 को जब वह शाम को हनुमानगढ़ से बठिंडा को बस में  टिकट बनाते हुए जा रहा था तभी गांव शेरगढ़ के बस अड्डा पर बस रुकी तो कुछ हथियारबंद लड़के बस में चढ़ गए व उसके साथ गाली गलौच करने लगे व सवारियों के हस्तक्षेप करने पर वे धमकी देकर  बस में लगा सीसीटीवी कैमरा सबूत मिटाने की मंशा से चुराकर भाग गए । जिस पर थाना शहर में अभियोग न.120 धारा 221 132 3(5) 189(2) 189(4) 191(2) 191(3) BNS व धारा 3 Prevention of Damage to Public Property Act, 1984 (PDPPA)  के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान उनकी टीम ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर तत्परता दिखाते हुए 6 युवकों को काबू किया है । आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर इस मामले के बारे में गहनता से पूछताछ करके वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices