Home » देश » कौशल्या बनी डेरा बाबा बुढण शाह चेरिटेबल ट्रस्ट की संरक्षक

कौशल्या बनी डेरा बाबा बुढण शाह चेरिटेबल ट्रस्ट की संरक्षक

Facebook
Twitter
WhatsApp
155 Views

सिरसा। डेरा बाबा बुढण शाह चेरिटेबल ट्रस्ट की एक बैठक गांव सहारणी में हुई, जिसमें बहन कौशल्या को ट्रस्ट का संरक्षक नियुक्त किया गया। कौशल्या ने अपनी नियुक्ति के लिए समस्त ट्रस्टीगण का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी ट्रस्ट की ओर से दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ट्रस्ट सभी प्रकार के सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने के लिए भी लगातार अभियान चला रहा है। इस मौके पर ट्रस्ट के उपप्रधान देशराज सोनी, सचिव गुरविंदर सिंह, सचिव वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष नीतिश चालिया, प्रिंस ग्रोवर, राजीव बागड़ी, गांव के सरपंच सतपाल, गगन, दिलीप कुमार, वेद प्रकाश, सुरेश कुमार, महावीर सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices