Home » देश » शिक्षा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहा इन्नरव्हील क्लब सिरसा हाइट्स: सर्राफ

शिक्षा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहा इन्नरव्हील क्लब सिरसा हाइट्स: सर्राफ

Facebook
Twitter
WhatsApp
142 Views

क्लब को हरसंभव योगदान देने का दिया भरोसा

सिरसा। स्कूली विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने व उन्हें आवश्यक संसाधन मुहैया करवाने के उद्देश्य से गुरुवार को इन्नरव्हील क्लब सिरसा हाइट्स की ओर से आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यातिथि वार्ड नंबर 17 की पार्षद मोनिका सर्राफ थी। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्लब पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। पार्षद मोनिका सर्राफ ने सर्वप्रथम रिबन काटकर व मां शारदा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने क्लब की ओर से स्कूल के सौंदर्यीकरण की दिशा में कदमताल करते हुए न केवल रंगरोगन करवाया बल्कि स्कूली विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित करने के साथ-साथ उनके बैठने के लिए बैंचों की व्यवस्था की। पार्षद मोनिका सर्राफ ने इस अवसर पर क्लब के लिटरेसी मिशन और हैप्पी स्कूल मिशन की मुक्तकंठ सराहना की। उन्होंने क्लब पदाधिकारियों को उनकी मुहिम में अपनी ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। क्लब पदाधिकारियों ने भी इस मौके पर मुख्यातिथि मोनिका सर्राफ का आभार जताते हुए उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अंजु गोयल, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. प्रियंका मेहता, बिंदु गोयल, अंशुका सिंगला, पारूल गुप्ता, निशा रातुसरिया, मीनू खजांची, राधा तायल, सीमा गोयल, गौरी, रेणू गुप्ता, गोपुल, मान्या सिंघाची, सान्या गोयल, श्वेता गुप्ता व शशि सचदेवा भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices