Home » देश » शतरंज चैंपियनशिप 27 अप्रैल से

शतरंज चैंपियनशिप 27 अप्रैल से

Facebook
Twitter
WhatsApp
140 Views

सिरसा। जिला शतरंज संघ द्वारा आगामी 27 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक श्री देव प्रकाश मोंगा मैमोरियल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सचिव एसडीसीए एडवोकेट ए. एस. कालरा ने बताया कि 29वीं राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप (लडक़े और लड़कियां) अंडर-7, 13 और 19 के लिए खिलाडिय़ोंं (हरियाणा राज्य शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए) के चयन के लिए सिरसा क्लब (फैमिली हॉल) डबवाली रोड, सिरसा में चयन होगा, जोकि 3 और 4 मई, 2025 को एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत में आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप अंडर-9 और 15, 24 और 25 मई, 2025 को फरीदाबाद में, अंडर-11 और 17 जून के अंतिम सप्ताह तक झज्जर में होगी। प्रत्येक वर्ग में दो खिलाडिय़ों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया जाएगा और उनके नाम की सिफारिश की जाएगी। उनकी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए प्रवेश फीस  सिरसा जिला शतरंज संघ द्वारा दी जाएगी। यदि प्रतिभागियों (लडक़े और लड़कियों) की संख्या उस वर्ग में 10 से कम है तो उस स्थिति में स्थान आदि के उद्देश्य से लडक़े और लड़कियों की श्रेणी को एक ही श्रेणी माना जाएगा। उन्होंने बताया कि अंडर-7 के प्रतिभागी का जन्म 1 जनवरी 2018 को या उसके बाद, अंडर-9 का जन्म 1 जनवरी 2016 को या उसके बाद, अंडर-11 का जन्म 1 जनवरी 2014 को या उसके बाद, अंडर-13 का जन्म 1 जनवरी 2012 को या उसके बाद, अंडर-15 का जन्म 1 जनवरी 2010 को या उसके बाद, अंडर-17 का जन्म 1 जनवरी 2008 को या उसके बाद, अंडर-19 का जन्म 1 जनवरी 2006 को या उसके बाद के आयु वर्ग के छात्र-प्रतिभागी (लडक़े व लड़कियां) सिरसा क्लब, गुरुनानक पब्लिक स्कूल रानियां रोड, सिरसा में संपर्क मोबाइल नंबर 70158-34026, 80596-21217 और पाहुजा कंप्यूटर चोपड़ा स्ट्रीट सिरसा के रिसेप्शन से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं और अपना प्रवेश शुल्क रुपए 400 का भुगतान स्कूल समय के दौरान रिसेप्शन पर और गूगल पे नंबर 94160-26788, 80596-21217, 93153-21324, 93544-11000 पर 27 अप्रैल 2025 से पहले करें। सरकारी स्कूल के प्रतिभागियों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। भागीदारी के लिए यदि प्रवेश पत्र 27 अप्रैल 2025 को प्राप्त होगा, तब खिलाड़ी को प्रवेश शुल्क 500 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रतिभागी को टूर्नामेंट के लिए प्रवेश शुल्क जमा करते समय विधिवत भरे हुए प्रवेश फॉर्म या विवरण के साथ भुगतान का स्क्रीनशॉट सांझा करना होगा। सभी प्रतिभागी को अपना शतरंज बोर्ड, घड़ी और आयु प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices