पी.ओ.स्टाफ व साइबर सेल टीम द्वारा लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की जान को खतरे में डालने के मामले में बेल जम्पर काबू*
पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन आईपीएस के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पी.ओ.स्टाफ व साइबर सेल की टीम ने लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में एक बेल जम्पर को काबू करने में सफलता हासिल की है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी पी.ओ.स्टाफ इंस्पेक्टर नवीन मोर ने बताया कि अभियोग नं.105/2020 धारा 279,336,337,338 भा.द.स. थाना औढ़ा में आरोपी अदालत के आदेशानुसार बेल जंपर घोषित था जिसे साइबर सेल की इमदाद से काबू किया गया है । आरोपी बेल जंपर की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र कर्मपाल उर्फ परमपाल निवासी कुंडल अबोहर पंजाब के रूप में हुई है । आरोपी को अभियोग न.96/2023 धारा 174 ए थाना औढ़ा में गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।



