Home » देश » शांतनु शर्मा ने की अधिकारियों के साथ बैठक

शांतनु शर्मा ने की अधिकारियों के साथ बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
132 Views

युवाओं को नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करेगी साइक्लोथॉन : उपायुक्त
– सिरसा में साइक्लोथॉन 2.0 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शांतनु शर्मा ने की अधिकारियों के साथ बैठक
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने गुरुवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में साइक्लोथॉन की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को साइक्लोथॉन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सिरसा जिला में 26 अप्रैल को साइक्लोथॉन यात्रा प्रवेश करेगी और 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर डबवाली के लिए रवाना करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि साइक्लोथॉन हरियाणा सरकार के ड्रग फ्री हरियाणा अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। साइक्लोथॉन के माध्यम से हजारों युवा साइकिल चलाकर राज्य भर में नशा मुक्ति का संदेश दे रहें हैं। यह आयोजन न केवल नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि युवाओं को खेल और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की ओर प्रेरित करेगा।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति जागरूकता की दिशा में यह महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए अधिकारी इसके सफल आयोजन को लेकर पूर्ण तैयारी करें। साइक्लोथॉन में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए लोगों को प्रेरित करें। नागरिक हरियाणा उदय पोर्टल https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon पर या स्कैनर के माध्यम से पंजीकरण करते हुए इस मुहिम से जुड़ सकते हैं।
उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि साइक्लोथॉन के दौरान मार्ग पर किसी प्रकार की बाधा न हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि साइक्लोथॉन मार्ग पर एम्बुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा किट और मेडिकल टीमों की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके।
उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इससे युवाओं में नशा मुक्ति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलेगी। उन्होंने साइक्लोथॉन में चलने वालों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करना और विश्राम स्थलों पर सुविधिाएं सुनिश्चित करें, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र, आरटीए संजय बिश्रोई, नगराधीश यश मलिक, डीएसपी विकास कृष्ण, डीएफएससी मुकेश कुमार, डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कमलदीप राणा व संजय कुमार, काडा के कार्यकारी अभियंता अमित नैन, एलडीएम संजीव गोयल, जिला खजाना अधिकारी नरेंद्र ढुल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार, एडीएसओ हनुमान प्रसाद, जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices