Home » देश » डोडा चूरा पोस्त सहित एक काबू

डोडा चूरा पोस्त सहित एक काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
139 Views

एएनसी स्टाफ ने तीन किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त, मोटरसाइकिल सहित एक को किया काबू*

*नशा तस्करों को किसी भी सूरत में नही बख्शा जायेगा-इंस्पेक्टर जगराज

 पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन आईपीएस के निर्देशानुसार व संदीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए एएनसी स्टाफ ने तेजा खेड़ा से एक युवक को 3 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त, मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी  की पहचान सुनील पुत्र जगदीश सिंह वार्ड न.09 ढाबा संगरिया हनुमानगढ़ के रुप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी इंस्पेक्टर जगराज ने बताया कि एएसआई रणजोध सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये गांव तेजा खेडा में मौजूद था कि एएसआई को सुचना मिली एक व्यकित जो डोडा चुरा पोस्त बेचने का काम करता है और आज भी गांव तेजाखेड़ा में चुरा पोस्त बेचने आ रहा है । एएसआई साथी कर्मचारियों को अवगत कराकर गांव तेजाखेड़ा से राजस्थान बॉर्डर की तरफ जा रहे थे कि सामने राजस्थान बॉर्डर की तरफ से गांव तेजाखेड़ा की तरफ एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। जो साथी कर्मचारियों की सहायता से मोटरसाइकिल को रोक कर चेक किया जो मोटरसाइकिल बिना नम्बरी मोटरसाइकिल की टंकी पर एक सफेद रंग का कट्टा प्लास्टिक सहित काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से डोडा चूरा पोस्त बरामद होने परथाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी सुनील को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा इस नेटवर्क (डोडा चुरा पोस्त ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices