पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन आईपीएस के निर्दशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पी.ओ.स्टाफ व साइबर सेल की टीम ने चोरी के मामले में एक बेल जम्पर को काबू करने में सफलता हासिल की है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी पी.ओ.स्टाफ इंस्पेक्टर नवीन मोर ने बताया कि अभियोग नं.316/2023 धारा 379 भा.द.स. थाना शहर में आरोपी अदालत के आदेशानुसार बेल जंपर घोषित था । जिसे साइबर सेल की इमदाद से काबू किया गया है । आरोपी बेल जंपर की पहचान धर्म सिंह उर्फ गुरदीप सिंह पुत्र प्रेम सिंह उर्फ साधु सिंह निवासी रामपुर फुल बठिंडा हाल मोला मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई है । आरोपी को अभियोग न.582/2023 धारा 174 ए थाना शहर में गिरफ्तार किया गया और उन्होने बताया की उनकी टीम आरोपी की तलाश पिछले एक महीने से की जा रही थी जिसे साईबर सेल की सहायता से बडी मुशकत से गिरफ्तार किया गया है ।आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।



