Home » देश » दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों को काबू किया

दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों को काबू किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
113 Views

थाना सदर की ERV 639 ने नाकाबंदी के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों को काबू कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व गंडासी सहित लूटे गए रुपये किए बरामद*

*तुड़ा लोडिंग अनलोडिंग का काम करने वालों से लूटकर भागे थे*

 

          डबवाली 21 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत के कुशल नेतृत्व में लूट की वारदातों व उनमें शामिल अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान तत्परता से कार्यवाही करते हुए थाना सदर की ERV 639 ने नाकाबंदी के दौरान गांव सक्त्ता खेड़ा के पास भारतमाला पुल के पास दिनांक 20.04.2025 को दो व्यक्तियों से हुई लूट के मामले में मात्र आधे घंटे में दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है  । आरोपियों की पहचान  अनीष कुमार उर्फ निक्का पुत्र जगसीर सिंह व सोनी कुमार पुत्र रामस्वरूप वासियान सक्त्ता खेड़ा के रूप में हुई है । आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग गंडासी,मोटरसाइकिल व लूटी गई राशि भी बरामद की गई है ।

              इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी चौटाला उप नि. आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 20.04.2025 को बबुराम पुत्र सांगा राम निवासी भीटी वाला थाना लम्बी जिला मुक्तसर (पंजाब) ने अपनी शिकायत में बताया कि वह तुड़ी की ट्राली लोडिंग अनलोडिंग का काम करता है । 20.04.2025 की रात को वह गाँव चकजालू में तुड़ी कि ट्राली उतार कर अपने साथी मनिद्र सिंह पुत्र जगतार सिंह, व अन्य  के साथ भीटी वाला जा रहे थे । समय करीब 12:30 AM पर जब उसके दो साथी भारत माला रोड हाइवे पर गाँव सक्ता खेड़ा के पास पेट्रोल पम्प से तेल डलवाने गये तो वह अपने साथी मनिंद्र के साथ चौधरी होटल के पास किसी काम से उतर गया तो पीछे से मोटरसाईकिल पर सवार नौजवान लड़के उनके पास आकर रूके और मोटरसाईकिल स्वार नोजवान लड़कों ने गंडासी दिखाकर उनसे रुपये व मोबाईल भी लूट लिया । जो ERV 639 गांव सक्तता खेड़ा के पास गश्त पड़ताल अपराध मोजूद थे जो ERV पर तैनात मुख्य सिपाही मलकीत ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को नियमित चेकिंग के लिए रुकवाया तो उन युवकों से मोटरसाईकल, वारदात में प्रयोग शुदा गंडासी व चोरी किए गए रूपये बरामद किए । जो शिकायत कर्ता के ब्यान पर उसके साथ लूटपाट करने पर थाना सदर में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई । आरोपियों अनीश उर्फ निक्का व सोनी कुमार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके अन्य वारदातों बारे जानकारी हासिल की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices