107 Views
एसडीएम राजेंद्र कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सिरसा, 22 अप्रैल।
सियाचिन में गत दिवस वीरगति को प्राप्त हुए जिला सिरसा के गांव झोपड़ा के रहने वाले सेना के नायब सूबेदार बलदेव सिंह सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। नायब सूबेदार बलदेव सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को सिरसा स्थित निवास पर लाया गया और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार गांव झोपड़ा में किया गया। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम राजेंद्र कुमार व तहसीलदार भुवनेश कुमार व अन्य गणमान्यों ने नायब सूबेदार बलदेव सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्घांजलि दी, वहीं सेना व पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई।
तिरंगे में लिपटा नायब सूबेदार बलदेव सिंह का पार्थिव शरीर जब सिरसा पहुंचा, तो सैंकड़ों नागरिकों ने उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
Post Views: 71



