Home » देश » डोडा पोस्त तस्करी के मामले में असल तस्कर काबू

डोडा पोस्त तस्करी के मामले में असल तस्कर काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
128 Views

एएनसी स्टाफ डबवाली ने डोडा पोस्त तस्करी के मामले में असल तस्कर को काबू कर नगद राशि की बरामद*

 पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम व मादक पदार्थ के मामलों में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एएनसी स्टाफ ने डोडा पोस्त तस्करी के एक मामले में असल तस्कर आरोपी दलबार सिंह उर्फ दलबरा पुत्र गुरदेव सिंह निवासी खोखर को काबू कर नगद राशि बरामद करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस संबंध में प्रभारी एएनसी स्टाफ डबवाली नि. जगराज ने बताया कि दिनांक 05.04.2024 को उनकी टीम ने खुईयां मलकाना से आरोपी अमरीक सिंह पुत्र तिलक राज निवासी खुईयां मलकाना को 1 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया था । आरोपी दलबार सिंह उर्फ दलबरा द्वारा ही डोडा पोस्त आरोपी को बेचा गया था । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices