Home » सिरसा » विप्र सेना ने की सैलानियों पर आतंकी हमले की निंदा

विप्र सेना ने की सैलानियों पर आतंकी हमले की निंदा

Facebook
Twitter
WhatsApp
142 Views

सिरसा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले की विप्र सेना ने घोर निंदा की है।    विप्र सेना से रामानंद शास्त्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने सैलानियों पर जो हमला किया, वह अमानवीय है। धर्म पूछ-पूछ कर हिंदुओं को मारा गया, क्या अभी भी हिंदू सोए रहेंगे, सेकुलर हिंदुओं को क्या कुछ दिखाई नहीं देता। यह आग जब तुम्हारे घर और तुम्हारे बच्चों तक आएगी, तब रोने के अलावा तुम्हारे पास कुछ नहीं बचेगा। शास्त्री ने कहा कि भाईचारे के रूप में रोज हिंदुओं को चारा बनाया जा रहा है। अपने-अपने समाज को जगाओ यह अच्छी बात है, लेकिन जाति-पाति को लेकर, आरक्षण को लेकर हम बंटे हुए हैं, इस समस्या से निजात पाकर केवल और केवल अपने आप को सनातनी भारतीय समझो, ताकि हमारी भावी पीढ़ी सुरक्षित रह सके। जो नेता वक्फ  बोर्ड कानून पर सबसे ज्यादा चिल्लाते हैं, मुसलमान की सुरक्षा की बात करते हैं, क्या अपने देश के हिंदुओं की सुरक्षा की बात कभी की।  ऐसे नेताओं का भी बहिष्कार कर देना चाहिए। पूरे हरियाणा प्रदेश की विप्र सेना ऐसी घटनाओं की निंदा करती है और सरकार से मांग करती है कि इस प्रकार की घटनाओं पर तुरंत संज्ञान लेकर जवाबी कार्रवाई करें, ताकि ऐसी घटनाओं की फिर कभी पुनरावृत्त्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices