चेतावनी, जल्द मांगें नहीं मानी तो होगा देशभर में आंदोलन
सिरसा। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फाउंडेशन जिला सिरसा ने उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया। इस धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक पटवारी ने की व मंच का संचालन जिला सचिव रवि कुमार रोड़ी ने किया। महेंद्र शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने 8वें वेतन आयोग लागू करने से पहले ही रिटायर्ड पेंशनर की पेंशन बन्द बंद करने जा रही है व 31.12.2025 तक रिटायर्ड कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके विरोध में पूरे हरियाणा में रिटायर कर्मचारी संघ विभागीय यूनियन के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते हुए सरकार उनकी मांगें मान ले, नहीं तो सभी जन संगठनों के सहयोग से पूरे देश में तेज और तीखा आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में हरभगवान शर्मा, सुखवंत चीमा, देवी लाल, दलीप सिंह, रामभक्त, दर्शन, दर्शन रोहन, दर्शन भंगू, हरचंद मैहता, किशोरी लाल मैहता, राजेन्द्र अहलावत अपने ब्लॉकों की पूरी टीम के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए व मदन लाल खोथ प्रधान एसकेएस सिरसा, पूनम रती पूर्व राज्य प्रधान, गुरदीप सैनी, राजेन्द्र मोहन मैहता पैंशन समाज सिरसा, राजकुमार शेखुपुरिया लोक चेतना कला एवं संस्कृति मंच सिरसा, किसान सभा राजेन्द्र रुपावास, राम कुमार निरंकारी रिटायर्ड पुलिस विभाग, परमानन्द शास्त्री, ललित सौलंकी, रमेश वर्मा, निर्मल सिंह, राजेन्द्र चलाना, अजय पासी, सुख राम, दरिया सिंह बैनीवाल सलाहकार, निर्मल सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फाउंडेशन ने किया प्रदर्शन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
