Home » सिरसा » कांडा बंधुओं के अभिनंदन से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

कांडा बंधुओं के अभिनंदन से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
27 Views

श्री बाबा तारा कुटिया में की सीएम ने की अरदास
अलख निरंजन भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में की शिरकत
अलख निरंजन भवन में सीएम को सुनने पहुंचे हज़ारों सिरसा वासी
गोपाल कांडा एवं गोबिंद कांडा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर परिषद में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए की सराहना
सिरसा में नहीं रहेगी विकास की कोई कमी
ट्रिपल इंजन सरकार में होगा विकास पूरा – सीएम
सिरसा सहित पूरे हरियाणा में हो रहा नॉन स्टॉप विकास – सैनी
गोपाल कांडा एवं गोबिंद कांडा के बुलावे पर बड़ी संख्या में पहुंचे प्रबुद्ध लोग
विभिन्न संस्थाओं ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान

सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा का आतिथ्य स्वीकार किया। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के रानियां रोड स्थित आवास अलख निरंजन भवन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। सिरसा से हजारों प्रबुद्ध लोग इस अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। सिरसा के पार्षद और आस पास के गांवों से भी लोगों ने समारोह में शिरकत की। खराब मौसम के कारण देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत शहर वासियों ने कांडा आवास अलख निरंजन भवन में किया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले श्री बाबा तारा जी कुटिया पहुंच कर संत बाबा तारा जी की समाधि पर शीश नवाया। उन्होंने बाबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाधि पर पुष्प अर्पित किए।  मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने कुटिया और श्री बाबा तारा जी की तपोभूमि को लेकर मुख्यमंत्री से जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कांडा परिवार के अभिनंदन से अभिभूत नजर आए और अपने संबोधन में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा का आभार जताया।
कार्यक्रम में सबसे पहले पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना की। उन्होंने शायराना अंदाज में सीएम नायब सिंह सैनी को नायाब मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वे मुस्कुराते हुए हरियाणा का नॉन स्टॉप विकास करवा रहे हैं और अपने सियासी शत्रुओं को पराजित कर रहे हैं। गोपाल कांडा ने नगर परिषद चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की चर्चा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पार्षद चुने गए और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव होना सीएम की नीतियों को सिरसा की जनता का आशीर्वाद मिलना है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में विशेष रूप से पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा का स्वागत समारोह के लिए आभार जताया। साथ ही नगर परिषद चुनाव में ऐतिहासिक विजय और ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए सिरसा के परिवार जनों का धन्यवाद किया।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि आतंकवाद और नशे जैसी समस्याओं का स्थाई इलाज केवल जन सहयोग से संभव है। हरियाणा में विकास नॉन स्टॉप हो रहा है। ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास को गति मिली है। सिरसा की समस्याओं और लंबित परियोजनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने मौजूद हजारों लोगों को आश्वत किया। सीएम ने कहा कि पूरा हरियाणा उनका परिवार है। परिवार जनों के कल्याण और विकास के लिए उनकी सरकार समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ मौजूदा हालात को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत और ठोस जवाब देना जानते हैं।
अभिनंदन समारोह में भी सीएम ने आह्वान किया कि नशे जैसी समस्या को खत्म करने के लिए सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को आगे आना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

बाबा तारा महान संत – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सिरसा दौरे के दौरान श्री बाबा तारा जी कुटिया पहुंचे। श्री तारकेश्वरम धाम स्थित बाबा तारा जी की समाधि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शीश नवाया। उन्होंने बाबा तारा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाबा तारा की तपस्या और शिव भक्ति को लेकर मुख्य सेवक गोबिंद कांडा से चर्चा की। कुटिया के सेवक जय नंदन (जय भाई जी) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित अन्य नेताओं को प्रसाद भेंट किया। श्री बाबा तारा ट्रस्ट के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, मुख्य सेवक गोबिंद कांडा, लख राम कांडा, धवल कांडा, धैर्य कांडा सहित अन्य सेवकों ने मुख्यमंत्री को शाल भेंट कर सम्मानित किया।

यह रहे उपस्थित
अभिनंदन समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली, भाजपा के जिला प्रधान यतींद्र सिंह एडवोकेट, डबवाली की जिला प्रधान रेणु शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल गनेरीवाला, नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भट्टी, तेज प्रकाश बंसल कई सरपंच, विभिन्न वार्डो के पार्षद, सिरसा की कई सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। मंच संचालन नरेश सैनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices