Home » देश » भगवा परशुराम थे शस्त्र व शास्त्र के विशेषज्ञ:

भगवा परशुराम थे शस्त्र व शास्त्र के विशेषज्ञ:

Facebook
Twitter
WhatsApp
107 Views

सिरसा। वार्ड नंबर 17 की पार्षद मोनिका सर्राफ ने मंगलवार को अक्षय तृतीय पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पार्षद मोनिका सर्राफ ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र व शास्त्र के विशेषज्ञ थे जिन्होंने अनेक बार अत्याचारी शासकों को सबक सिखाते हुए न्यायिक व्यवस्था को पुख्ता किया था। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सभी के आराध्य हैं और उन द्वारा स्थापित उच्च मानदंड सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। पार्षद मोनिका सर्राफ ने कहा कि उनका जीवन सभी मानस के लिए ऐसा आदर्श है जिसे अपनाने से मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध हो जाती है। उन्होंने अपनी ओर से इस पावन दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices