20 लाख रुपये की अफीम व ब्रेजा कार सहित दो अन्तर्राज्यीय नशा तस्कर काबू
आरोपी जसवीर उर्फ जस्सा पर पांच अभियोग एनडीपीएस व लड़ाई-झगड़े के पहले भी हैं दर्ज
पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस के निर्देशानुसार डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने भारतमाला पुल के नीचे गांव शेरगढ़ से 2 किलो 638 ग्राम अफीम सहित दो अन्तर्राज्यीय नशा तस्करों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपियों की पहचान दिनेश पुत्र रत्न वासी गांव पलसिया तहसील सिंगोली जिला नीमच मध्य प्रदेश व जसवीर उर्फ जस्सी पुत्र दर्शन सिंह वासी गांव ढाबा तहसील संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है ।
इस मामले के बारे में उप पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार ने बताया कि सीआईए डबवाली स्टाफ में तैनात ASI बलवान सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ बराये गस्त पड़ताल अपराध गांव शेरगढ़ के बस अड्डा पर मौजूद थे । एएसआई ने विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना के आधार पर गांव शेरगढ़ व सकता खेड़ा के बीच भारतमाला पुल के नीचे नाकाबंदी की थी जो नाकाबंदी के दौरान सकता खेड़ा की तरफ से सफेद रंग की गाड़ी आती दिखाई दी जिसको नजदीक आने पर हाथ से रूकने का ईशारा करके गाडी को रुकवाया गया । जो गाडी RJ06CE-3618 मार्का ब्रेजा दो व्यक्ति सवार थे, जो ASI ने दोनों आरोपियों को गाड़ी में बैठे बिठाए काबू करके उनकी गाड़ी सहित तलाशी ली तो गाडी की चालक सीट के निचे एक पारदर्शी पन्नी में अफीम बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की गई । पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह यह नशा तस्करी अपने ऐशो आराम के लिए करते है और इस अफीम को उन्होने छोटी मात्रा के तौर डबवाली में सप्लाई करनी थी । आरोपी दिनेश व जसवीर उर्फ जस्सी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस अफीम तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का नाम पता मालूम कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा ।
आरोपी जसवीर उर्फ जस्सा पर निम्न मामले हैं दर्जः-
अभियोग न. 557/20 एनडीपीएस थाना संगरिया राजस्थान
अभियोग न. 310/09 धारा 323,324,341 थाना संगरिया राजस्थान
अभियोग न. 319/24 एनडीपीएस थाना संगरिया राजस्थान
अभियोग न. 112/06 एनडीपीएस एक्ट थाना फिरोजपुर
अभियोग न. 99/12 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली जिला बठिंडा



