Home » देश » बूलेट पटाखा बजाकर हवाबाजी करने वालों पर पुलिस का सख्त रवैया

बूलेट पटाखा बजाकर हवाबाजी करने वालों पर पुलिस का सख्त रवैया

Facebook
Twitter
WhatsApp
137 Views

, यातायात पुलिस कालांवाली ने बुलेट मोटरसाइकिल का 10,000 का चालान कर मॉडिफाइड साइलेंसर भी उतरवाया*

डबवाली 29 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार डबवाली पुलिस हुड़दंग बाजी करने व बुलेट पटाखा बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने व आमजन को परेशान करने वाले मनचलों पर सख्त तेवर अपनाती नजर आ रही है । पुलिस कार्यालय में हुई यातायात प्रभारियों की बैठक में बुलेट पटाखा व कारफिल्म पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश  पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए थे । जिस कार्यवाही को अमल में लाते हुए बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे चलाने एक मोटरसाइकिल का 10,000 का चालान कर मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाया गया ।

इस सम्बन्ध में यातायात प्रभारी यातायात पुलिस कालांवाली उप नि. भूप सिंह ने बताया कि चालकों द्वारा मोटर वाहन अधिनियम का पालन न करने वाले ट्रिपल राइडिंग ,बिना हेलमेट, लाइन चेंज, रॉन्ग पार्किंग, सीट बेल्ट, बिना नम्बर प्लेट , बिना पैटर्न नम्बर प्लेट पर कार्यवाही की जा रही है । साथ ही मोडिफाइड साइलेंसरों को भी उतरवाया जा रहा है ।  उन्होने बताया कि भविष्य में किसी भी वाहन चालक को नियमों का पालन न करने पर सख्ती से निपटा जाएगा और मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices