सिरसा। ऑल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से बरनाला रोड पीएनबी शाखा के सामने पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे बांटे गए। इस मौके पर पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय के मंडल प्रमुख सुनील कुकरेजा ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए बेजुबानों के लिए पानी की व्यवस्था जरूरी है, ताकि पानी के अभाव में किसी पक्षी की जान न चली जाए। उन्होंने कहा कि दिनोंदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी की अत्यंत आवश्यकता है। इसलिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा पक्षियों के लिए पानी के सकोरे वितरित करने को एक अच्छी पहल बताया और कहा कि पानी के सकोरे वितरित करने से लोगों में पशु-पक्षियों के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि पशु-पक्षियों का हमारे पर्यावरण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण रोल है। हम सभी को पेड़-पौधों व पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए। इस मौके पर सेवानिवृत्त्त मंडल प्रमुख एसपी मेहता, प्रधान डीआर खुराना, सचिव ओपी कथूरिया, सुंदरपाल ग्रोवर, ए जी सरदाना, वीके सैनी, प्रेम गोयल, महेश शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
ऑल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन ने बांटे पक्षियों के लिए सकोरे
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
