Home » देश » एडीसी व एसपी ने गलियों में पैदल घूमकर जानी गांव की समस्याएं

एडीसी व एसपी ने गलियों में पैदल घूमकर जानी गांव की समस्याएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
145 Views
-गांव खुइयां मलकाना में जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम में आई 40 से ज्यादा शिकायतें,  अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश,
सिरसा, 01 मई।

हरियाणा सरकार द्वारा गांव की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए रात्रि ठहराव कार्यक्रम में आम जन की समस्या का समाधान मंच से नहीं बल्कि गांव देहात की गली मोहल्ले में पहुंच कर अधिकारियों द्वारा किया गया।  बुधवार को जिले के गांव खुइयां मलकाना में रात्रि ठहराव में जन समस्याएं सुनने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन तथा डबवाली एसपी निकिता खट्टर व एसडीएम अर्पित संगल अधिकारियों के साथ पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पेयजल की किल्ल्त, नहरी पानी की कमी, गली में लगे बिजली के पोल, स्टेडियम को जाने वाले कच्चे रास्ते, पानी की निकासी, स्कूल के साथ लगती सडक़ के निर्माण जैसी कई समस्याएं रखी। अधिकारियों ने शिकायतें केवल कागज पर नहीं छोड़ी बल्कि समाधान के लिए गलियों की ओर रुख करते हुए पैदल ही चल पड़े, जिसे देखकर ग्रामीण भी अधिकारियों के मुरीद हुए और उन्हें लगा कि इस बार अधिकारी ग्रामीणों के बीच बैठकर जन समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इस रात्रि ठहराव में ग्रामीणों की ओर से 40 से अधिक समस्याएं व शिकायतें रखी गई।

एडीसी बोले: मौके पर देखेंगे समस्याएं, अधिकारियों के साथ पैदल ही निरीक्षण करने निकले
सरपंच व ग्रामीणों की ओर से एडीसी लक्षित सरीन, एसपी निकिता खट्टर व एसडीएम अर्पित संगल के समक्ष गलियों, ट्रांसफर व पोल से सम्बंधित कई समस्याएं रखी गर्इं। एडीसी ने कहा कि जो समस्याएं हैं, उनका समाधान होगा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे ताकि स्थाई समाधान किया जाए। समस्याएं सुनने के दौरान ही एडीसी व अन्य अधिकारी ग्रामीणों के साथ ही मौके का निरीक्षण करने पैदल ही निकल पड़े। गलियों में घुमकर पूरे गांव की समस्याएं जानी। इसके बाद खुले दरबार में आकर इन सभी समस्याओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।

विभागीय स्टॉल पर रही भीड़, 600 से अधिक ग्रामीणों ने योजनाओं की ली जानकारी
रात्रि ठहराव से पहले यहां विभिन्न विभागों की स्टॉलें लगाए गई। इन स्टॉलों पर विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रत्येक स्टॉल पर जिम्मेवार अधिकारी की ड्यूटियां निर्धारित की गई थी। योजनाओं का लाभ देने के लिए मौके पर ही आवेदन लिए गए। इस दौरान वन विभाग, परिवार पहचान  पत्र, जिला कल्याण विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन, स्वास्थ्य, श्रम विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति, मनरेगा, जन स्वास्थ्य, बिजली निगम, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य विभागों ने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। लगभग 600 ग्रामीणों ने स्टॉल पर जहां योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

सरपंच व ग्रामीण बोले प्रशासन की अच्छी पहल
सरपंच व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की यह अच्छी पहल है कि वे गलियों में घुमकर गांव की समस्याएं जानने का प्रयास किया। इस तरह के प्रयास से उन्हें भरोसा है कि समस्याओं का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से ग्रामीणों को लाभ पहुंचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices