Home » देश » पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधानकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधानकर्ताओं  को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
109 Views

पुलिस अधीक्षक ने औढा थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा व थाना प्रभारी सहित सभी अनुसंधानकर्ताओं  को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्ट आईपीएस ने औढां थाना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली । उनके द्वारा डीएसपी कपिल अहलावत के साथ प्रबंधक थाना, प्रभारी चौकी व सभी अनुसंधानकर्ताओं की CCTNS Part=A, Part=B मुताबिक अपराध गोष्ठी ली गई । जिसमें थाना प्रभारी व अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे । बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराध रोकथाम के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा करना और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना था । मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना व शाखाओं के कामकाज व आपराधिक समीक्षा के बाद सख्ती ने सभी लंबित मामलों व शिकायतों को जल्द से जल्द सुलझाने हेतु निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने पॉक्सो से संबंधित मामलों को संवेदनशील बताते हुए प्राथमिकता देने व अपराधी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए  । नशा व अवैध हथियार तस्करी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को विशेष रूप  से प्लान तैयार कर अपराधियों की धरपकड़ के आदेश दिए । उन्होंने बताया कैसे विशेष प्लान के तहत ऐसे व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखकर ही काबू किया जा सकता है । चोरी व स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए । संवेदनशील इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए । अपराध के पैटर्न का अध्ययन कर अपराधियों पर कार्रवाई की जाए और ऐसे कदम उठाए जाएं, जिससे अपराध की घटनाओं में कमी लाई जा सके ।

पुलिस अधीक्षक ने सभी मौजूद अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा है कि जो भी पीड़ित या शिकायतकर्ता थाना में आता है तो सबसे पहले तो थाना प्रभारी स्वयं उसके साथ अच्छा आचरण रखते हुए उसकी बात सुने व उसके समाधान हेतु हर संभव प्रयास करे । पीड़ित को न्याय देना ही पुलिस की जिम्मेदारी है । बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि थाने में आने वाली शिकायतों का निपटारा समय पर हो । उन्होंने  अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पीड़ित न्याय से वंचित न रहे । उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस का काम सिर्फ कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि पीड़ितों को राहत और विश्वास दिलाना भी है । एसपी ने अपराध ग्रस्त और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए । उन्होंने सभी राइडर व पीसीआर इंचार्ज को अधिक सतर्क रहने और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया ।

     पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में पुलिस जवानों के रहन-सहन व मैस आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए व कहा कि मैस में सफाई का विशेष ध्यान रखें । उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने के निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices