प्रो. हरजिंदर सिंह ने बताया कि अपने सेवाकाल के दौरान डॉ. कृष्ण गोपाल ने महाविद्यालय में अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों का सम्पूर्ण निष्ठां , लगन एवं मेहनत से निर्वहन करते हुए कर्तव्यपरायणता की मिसाल कायम की है। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेष सोनी ने बताया कि 2004 में हरियाणा उच्चत्तर षिक्षा विभाग में अपने चयन के उपरान्त डॉ. कृष्ण गोपाल ने राजकीय महाविद्यालय आदमपुर, ऐलनाबाद में सेवाएं प्रदत करते हुए अपना सेवाकाल राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा में संपूर्ण किया तथा यहीं से 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत हुए। महाविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं लोक प्रशासन विभागाध्यक्ष डॉ. जीतराम शर्मा ने कहा कि डॉ. कृष्ण गोपाल का व्यक्तितत्व नारियल की भान्ति है जो बाहर से सख्त दिखाई देता है परन्तु भीतर से सद्गुणों से भरपूर है। उनके अनुशसन एवं शिक्षण के प्रति समर्पण ने अनेकानेक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भुमिका निभाई है। विदाई समारोह में महाविद्यालय के शैक्षिक स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ डॉ. कृष्ण गोपाल की धर्मपत्नि श्रीमति रेणु, पुत्र जयेष, पुत्री हर्शिता, भाई नरेष सहित परिवार के अन्य सदस्यों एवं उनके मित्र श्री राकेश मडिया ने भी शिरकत की।
डॉ. साक्षी मेहता एवं डॉ. मीत के कुशल संयोजन में सम्पन्न हुए इस विदाई समारोह में पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रेम कम्बोज, डॉ. संदीप गोयल, डॉ. पी. एस. कौषिक सहित डॉ. मिलख राज ने वीडियो के माध्यम से बधाई सन्देष एवं शुभकामनायें दी जिन्हे डॉ. नवीन मक्कड़ ने डॉ. कृष्ण गोपाल के जीवनकाल से जुड़े विभिन्न साक्ष्यों के साथ एक सुत्र में पिरोते हुए चलचित्र के माध्यम से प्रदर्षित किया। विदाई समारोह में प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह, उप-प्राचार्य डॉ. हरविंदर सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. जीतराम शर्मा , डॉ. सत्यपाल, डॉ. बलदेव सिंह, डॉ. अनीता मडिया, डॉ. स्मृति कंबोज, प्रो. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. बबलेश झोरड़, डॉ अमनदीप, डॉ. इंद्रा जाखड़, प्रो. रमेश सोनी, एवं प्रो. परमजीत कौर ने डॉ कृष्ण गोपाल के साथ बिताए अपने लम्हे एवं अनुभव सांझा किए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन ने डॉ. कृष्ण गोपाल एवं उनके परिवार के सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया।



