Home » देश » सीआईए ने 6.74 मि.ग्राम हेरोईन सहित एक काबू

सीआईए ने 6.74 मि.ग्राम हेरोईन सहित एक काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
108 Views

पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने चौटाला से 6.74 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी अमित कुमार उर्फ मित्तू पुत्र राजपाल निवासी चौटाला को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए डबवाली सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया ASI पाला राम अपनी पुलिस पार्टी के साथ सिविल पारचात मे गस्त पड़ताल अपराध व नशाखोरी रोकथाम हेतु बस अड्डा गांव चौटाला मौजूद था , कि पाला राम ने गुप्त सूचना के आधार पर अपने साथी कर्मचारियों को अवगत करवाकर नजदीक बिजली घर चौटाला पहुंचे तो एक नौजवान लडका कृषि सहकारी समिति पैक्स चौटाला के बोर्ड के पास खड़ा दिखाई दिया । जो सामने से पुलिस की गाडी को आता देखकर एकदम कृषि सहकारी सिमिति पैक्स चौटाला के बोर्ड के पास पड़े पक्के ईटखोरो के ऊपर से भागकर सरकारी समिति की तरफ घुसने की कोशिश करने लगा जो ASI ने गाड़ी सरकारी रोककर साथी मुलाजमान की ईमदाद से काबू करने की कोशिश की तो नौजवान लडका ईट खोरो पर भागते समय गिर गया जो गिरने से नौजवान लडके के दोनो पैरो के अगुठो के निचे ईंट खोरो पर भागते समय चोटें लग गई ।जो साथी मुलाजमान की सहायता से नौजवान लडके को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6.74 मि. ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद होने पर थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी अमित कुमार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस नेटवर्क हेरोइन चिट्टा से से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices