Home » देश » पार्क के विकास के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित

पार्क के विकास के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित

Facebook
Twitter
WhatsApp
107 Views

शहर का सर्वाधिक सुंदर होगा भादरा तालाब पार्क: चेयरमैन शांतिस्वरूप
सिरसा। नगरपरिषद सिरसा के चेयरमैन शांतिस्वरूप ने सोमवार को भादरा तालाब पार्क पहुंचे और वहां के सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद हेमकांत शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, राजीव सैनी भी मौजूद थे। इस दौरान नगरपरिषद सिरसा के चेयरमैन शांतिस्वरूप ने इस पार्क में बेहतर सफाई व्यवस्था और होने वाले विकास कार्यों के लिए 4 पार्षदों की कमेटी गठित की जिसमें वे स्वयं शामिल रहेंगे। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ ने इस पार्क में विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर नगरपरिषद सिरसा के चेयरमैन शांतिस्वरूप से चर्चा की और उन्हें अमूल्य सुझाव दिए। चेयरमैन शांतिस्वरूप ने पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ को आश्वस्त किया कि इस पार्क को सिरसा का सर्वश्रेष्ठ पार्क बनाया जाएगा और इसके विकास के लिए धन राशि में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्कों के पुराने ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों की भी विभागीय जांच करवाई जाएगी व त्रुटि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन शांतिस्वरूप ने पार्षदों व पार्क में आने वाले लोगों की मांग पर उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस पार्क का नवीनीकरण किया जाएगाप ताकि आने वाले समय में यह पार्क सिरसा का सर्वश्रेष्ठ पार्क हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices