भावी क्लब प्रेसिडेंट्स, सेेक्रेटरीज ने सशक्तता की जानी महत्ती जानकारियां
हरियाणा, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर, मनजिंद्र सिरसा रोटेरियंस के कार्यों के हुए कायल
सिरसा। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3090 की ओर से प्रेसिडेंट एवं सेक्रेटरी इलेक्ट सेमिनार का आयोजन होटल ले मेरिडियन, गुरुग्राम में हुआ जिसमें हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस प्रभावशाली आयोजन में महत्ती भूमिका निभाने वाले रोटेरियन भूपेश मेहता, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 ने बताया कि यह आयेजन पूरे जिले के भावी क्लब प्रेसिडेंट्स एवं सेेक्रेटरीज को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया था। सेमिनार का उद्घाटन हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, राव नरबीर सिंह द्वारा किया गया। सेमिनार में अनुभवी फेसीलिटेटर्स द्वारा रोटरी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। आरंभिक सत्र में मुख्यातिथि राव नरबीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने उपस्थितजनों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा शादी के निमंत्रण पत्रों
को छपवाने की बजाय डिजिटल माध्यम अपनाने की अपील की। सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए उन्होंने अपने मंत्री कोटे से सामुदायिक विकास के लिए 11 लाख रुपए का सहयोग दिया। भूपेश मेहता ने बताया कि समापन एक भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी के साथ हुआ, जिसमें दिल्ली सरकार के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री, सरदार मनजिंद्र सिंह सिरसा ने क्लब प्रेसिडेंट्स एवं सेक्रेटरीज को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्रदान किए। सरदार मनजिंद्र सिंह सिरसा ने नवप्रशिक्षित रोटेरियनों को हार्दिक बधाई देते हुए पोलियो उन्मूलन जैसे वैश्विक अभियानों में रोटरी की अग्रणी भूमिका की सराहना की। दोनों गणमान्य अतिथियों ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन भूपेश मेहता एवं उनकी टीम को आगामी रोटरी वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं। इस वृहद कार्यक्रम में विशिष्ट रोटेरियन्स भी थे जिनमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. संदीप चौहान, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स
डॉ. सुभाष नरूला, अमजद अली, डॉ. के.सी. काजल, डॉ. वी.बी. दीक्षित, राजीव गर्ग एवं गुलबहार सिंह रेतोले शामिल थे। साथ ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नोमिनी शिवशंकर वशिष्ठ, डीआरआर राघव गोयल, डिस्ट्रिक्ट चीफ एडमिनिस्ट्रेटर संजय अरोड़ा, दीक्षा चेयरमैन देवेंद्र मिगलानी तथा प्रमुख फेसीलिटेटर्स एवं रोटरी लीडर्स पीडीजी गुरजीत एस. सेखों, शरद जैन, दमन बावेजा, अश्विनी शर्मा और जोन 4, 5, 6 एवं 7 की प्रतिनिधि पिंकी लांबा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मेज़बानी रोटरी क्लब सिरसा सीनियर के प्रेसिडेंट रोटेरियन विष्णु सिंगला एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा की गई। आयोजन का संचालन गितांशु-पलक एवं अननय मेहता ने कुशलतापूर्वक संभाला। यह सेमिनार रोटरी की नेतृत्व विकास और सेवा उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा जिसमें रोटेरियन भूपेश मेहता एवं फस्र्ट लेडी मधु मेहता के नेतृत्व में एक सशक्त एवं प्रभावशाली रोटरी वर्ष की नींव सिद्ध हुआ। आयोजन में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट, सचिवालय, राज्य एवं जोनल कोऑर्डिनेटर्स, असिस्टेंट गवर्नर्स, क्लब प्रेसिडेंट्स, सेक्रेटरीज, ट्रेजऱर्स, डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फेसीलिटेटर्स कमेटी के सदस्य एवं अनेक रोटेरियन्स अपनी जीवन
संगिनियों सहित मौजूद रहे।
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3090 की नई पहल
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
