Home » देश » जिला पुलिस लाइन डबवाली में जनरल परेड का किया आयोजन

जिला पुलिस लाइन डबवाली में जनरल परेड का किया आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
104 Views

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियो व कर्मचारियो को मीटिंग लेकर दिए उचित दिशा निर्देश

राइडर्स वा ERV 112 पर तैनात कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश

 पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को जिला पुलिस लाइन डबवाली में जनरल परेड का आयोजन किया गया  । जिसमें पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस ने परेड का निरीक्षण किया । पुलिस अधीक्षक ने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया । निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड करवाई और दौड़ करवाई ।

                 पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने एरिया में स्वयं गश्त व पेट्रोलिंग करें । स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें । उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अंडरेज, ओवर स्पीड, बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्रंकन ड्राइव, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों आदि के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाएं । उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में पीस कमेटी की मीटिंग करवाएं । पुलिस अधीक्षक ने परेड के उपरांत जिला पुलिस लाइन का अवलोकन किया । पुलिस अधीक्षक ने कोत (शस्त्रागार) का निरीक्षण किया । कोत (शस्त्रागार) के इंचार्ज को साफ सफाई बारे दिशा निर्देश दिए ।

                 पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में राइडर्स वा ERV 112 पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपने इलाकों में ज्यादा से ज्यादा गश्त व पेट्रोलिंग करें, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके । जिससे समाज के लिए भयमुक्त माहौल पैदा हो । उन्होंने राइडर्स वा ERV 112 पर तैनात कर्मचारियों से उनके एरिया के बारे में पूछा गया । तथा उनको संबोधित करते हुए बताया कि उनको अपने एरिया में पढ़ने वाले एटीएम, बैंक, स्कूल, कॉलेज तथा सरकारी बिल्डिंग में बारे में जानकारी होनी चाहिए । उन्होंने दिशा निर्देश दिए कि उनके एरिया में जितने भी बैंक, एटीएम है वहां पर लगातार गश्त करेंगे । उन्होंने कहा कि स्कूल व कॉलेज में छुट्टी के समय जाम की स्थिति न पैदा होने दें । अपने-अपने एरिया में पडने वाले स्कूल व कॉलेज में छुट्टी के समय शरारती तत्वों पर नजर रखें । उन्होंने  निर्देश दिए कि गस्त करते समय अपने वाहन का हूटर बजा कर चलें । रॉन्ग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को हटवाएं । अगर कोई समस्या आती हो तो अपने उच्च अधिकारियों को इस बारे में बताएं । उनको दिशा निर्देश दिए कि सभी डायल 112 टीमों व राइडर्स आपस में तालमेल बनाए रखें ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके ।

                   पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शहरी एरिया में ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा ना होने दें । उन्होंने निर्देश दिए कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले तथा बुलेट पर पटाखे बजाने वालों पर अधिक से अधिक कार्रवाई करें । आज की इस जनरल परेड में उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ तथा विभिन्न शाखा प्रभारियों सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices