पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर 03 पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होने बताया कि कर्मचारियों के कार्य का अवलोकन करने के बाद कर्मचारियों को चयनित करके प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रभारी स्पेशल स्टाफ व ए.वी.टी. स्टाफ उप नि. बनवारी लाल व उनकी टीम में तैनात स.उप नि. विजय सिंह को अभियोग न. 412/2024 थाना शहर डबवाली में चोरी शुदा 9 मोबाईल सहित चार आरोपियों को काबू करने पर उन्हे तृतीय श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित किया गया व मुख्य सिपाही रमेश कुमार चौकी सिंहपुरा ने अभियोग न. 84/25 थाना कालांवाली में चोरी शुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल करने के लिए तृतीय श्रेणी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया व आगे भी ऐसे सराहनीय कार्यों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया व अन्य कर्मचारियों को इन कर्मचारियों के कार्यों से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य करने व आगे बढ़ने के लिए कहा ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस से पुलिस कर्मचारियों में अच्छा काम करने की भावना उत्पन्न होगी और काम के प्रति लगन बढ़ेगी । भविष्य में भी सहरानीय कार्य करने वाले कर्मचारीयो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा ।



