Home » देश » जिला में ब्लैकआउट के चलते छाया रहा अंधेरा

जिला में ब्लैकआउट के चलते छाया रहा अंधेरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
95 Views

सिरसा जिला में बुधवार रात सात बजकर 50 मिनट पर ब्लैकआउट हुआ, जो लगभग 10 मिनट तक रहा, इस दौरान पूरे जिला में अंधेरा छाया रहा। ब्लैकआउट के दौरान जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लाइटें बंद रही। लोगों ने घरों में रहकर ब्लैकआउट में अपना सहयोग किया। यह ब्लैकआउट ऑपरेशन अभ्यास के तहत किया गया था, जिसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन प्रतिक्रिया का परीक्षण और सुदृढ़ीकरण है।
इस दौरान पूरे जिले में लगभग 10 मिनट तक अंधेरा छाया रहा। व्यापारिक संस्थान, आवासीय इलाके, सडक़ें आदि हर जगह लाइटें बंद रही। ब्लैकआउट के दौरान लोगों ने घरों में ही शरण ली और ज्यादातर जगह सायरन बजने से पहले ही अपने घरों में लाइटें बंद करनी शुरु कर दी थी। राजमार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बहुत की कम दिखी। राजमार्ग पर कई जगह वाहन चालकों ने अपनी गाडिय़ां साइड में पार्क की। सायरन बजने के साथ ही अधिकतर इलाकों में अंधेरा छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices