सामाजिक कार्यों से जन्मदिन मनाना सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है
सिरसा। अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंदर गोयल का जन्मदिन बहुत ही हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया। डॉक्टर इंद्र गोयल 63 वर्ष के हो चुके हैं और उन्होंने अपना 64वां जन्मदिन सामाजिक कार्य करके मनाया, जोकि एक बहुत ही अच्छी और प्रेरणादायक पहल है। इससे न केवल समाज को लाभ पहुंचता है, बल्कि यह एक व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद मिलती है और लोगों को सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। डॉक्टर इंदर गोयल ने अपनी जन्मदिन की शुरुआत सबसे पहले गौशाला में हरा चारा और गुड डालकर की तत्पश्चात सालासर धाम के दर्शन करके और बाबा का आशीर्वाद लेकर सामाजिक कार्य के लिए एक कदम बढ़ाया। इसके बाद डॉक्टर इंदर गोयल ने अपने साथी शाखा सचिव अशोक चाचान और अन्य सदस्यों के साथ कुष्ठ आश्रम, वृद्ध आश्रम और दिशा के मानसिक रूप से परेशान बच्चों के साथ मनाया। दिशा के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते हुए डॉक्टर इंद्र गोयल ने एक संदेश दिया कि किस तरह अंधेरे से प्रकाश की ओर चलना चाहिए, ताकि परमात्मा की ऊर्जा उनके मानसिक और शारीरिक दबाव को कम कर सके और बच्चे सामान्य रूप से अपने जीवन को यापन कर सके। डॉक्टर इंद्र गोयल ने सभी बच्चों को 1 मिनट आंख बंद करके अंधेरे से प्रकाश की ओर जाने का अनुभव करवाया और अध्यापक वर्ग से भी कहा की आप हर रोज दिन में कम से कम तीन बार इन बच्चों को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने का प्रयास करवाएं, ताकि नई ऊर्जा शारीरिक और मानसिक परेशानी को कम कर सके। इसके बाद डॉक्टर इंदर गोयल गोयल ने अपने प्रतिष्ठान रॉयल चश्माघर और डेंटल केयर पर एक लंगर भंडारा लगाया, जिसमें लायंस क्लब सिरसा सिटी की भोजन आपके द्वार के माध्यम से लगभग 400 व्यक्तियों के लिए लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र गर्ग राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय सेवा संघ थे, जिन्होंने जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह का जन्मदिन मनाना अपने आप में एक नई पहल है और यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य खुशी पर सामाजिक कार्य करके मनाया जाए तो समाज को एक नई दिशा मिलती है। लंगर भंडारा में भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक अशोक मुकेरिया और उनके पूरे स्टाफ ने भाग लिया। अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय महासचिव मुकेश वर्मा और अध्यक्ष सूरज बंसल और उनकी पूरी टीम ने गोयल को बधाई दी और लंगर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। महिला शाखा से परमजीत कौर मांड्या और उनकी पूरी टीम ने कार्यक्रम में भाग लिया और बधाई दी। तृप्ता चिटकारा धार्मिक संस्था के अध्यक्ष ने और उनकी पूरी टीम ने भाग लिया और सरोपा पहना कर लंगर भंडारे की शुरुआत करवाई। सेवा भारती के अध्यक्ष खजान चंद गोयल और उनकी पूरी टीम ने भाग लिया और गोयल को आशीर्वाद दिया।
लायंस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष रमेश साहूवाला और उनकी टीम ने गोयल को बधाई दी और कहा कि जन्मदिन आते हैं और चले जाते हैं, परंतु कुछ जन्मदिन एक यादगार बन जाते हैं इसी कड़ी में आज डॉक्टर इंद्र गोयल का जन्मदिन भी एक यादगार बना है। उसके बाद गोयल और उनकी टीम चौधरी देवीलाल गौशाला में गौ सवामनी करवाई और गौ आरती में भाग लिया तथा 64 दीप प्रज्वलित करके गोयल का मंत्र उच्चारण के साथ जन्मदिन मनाते हुए शुभकामनाएं दी और गौशाला के अध्यक्ष जोगेंद्र पाल ने बधाई दी। गोयल ने अपने सभी कार्यक्रम में धर्मपत्नी अंजना गोयल, पुत्र पुनीत गोयल, पुत्रवधू रजनी गोयल, पौत्र माधव, पौत्री त्रिशिका और पुत्र साहिल गोयल, डा. राधा गोयल पुत्रवधू और पुत्र आदि गोयल की प्रेरणा भी सभी कार्यक्रम में बहुत सहायक रही।



