Home » देश » महान गुरमत समागम 11 मई को

महान गुरमत समागम 11 मई को

Facebook
Twitter
WhatsApp
100 Views

सिरसा। गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह पातशाही दसवीं (सूरतगढिय़ा बाजार) में 11 मई को महान गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए हैड ग्रंथी रेलवे गुरुद्वारा भाई अवतार सिंह व भाई संदीप सिंह (प्रभ मिलने का चाओ टोहाना) ने संयुक्त रूप से बताया कि 11 मई की सांय 4 बजे सुखमणि साहिब के पाठ आरंभ होंगे। इसके बाद संध्या समय का नितनेम होगा। तत्पश्चात गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से 9.30 तक भाई सिमरनजीत सिंह टोहाना गुरमत अनुसार अकथ कथा और सिमरन अभ्यास द्वारा संगत को निहाल करेंगे, जिसमें संगत को गुरुगं्रथ साहिब में दिया गया उपदेश सरल भाषा में साध संगत को समझाएंगे। उन्होंने समस्त साध संगत से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढक़र भाग लें और गुरु के संदेश को ग्रहण करें। इसके साथ गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices