सिरसा। चौधरी विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित (हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ) की कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के पंजाब, हरियाणा के प्रभारी एवं राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मन्त्री कृष्ण लाल गुर्जर ने की। सर्वसम्मति से चेयरमैन बजरंग लाल, प्रधान रविंद्र सैनी, वरिष्ठ उपप्रधान संजय श्योराण, उपप्रधान लीलूराम जांगड़ा, सचिव डा. सुरेंद्र हांडा, सहसचिव मनोज रेहलन, सहसचिव रोहताश गुज्जर, कोषाध्यक्ष प्रवीन कपूर, कार्यकारी सदस्य राम शब्द, अनिल कुमार, अनिल गुज्जर, राजकुमार वर्मा, रामनाथ को नियुक्त किया गया है। कृष्ण गुज्जर ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कर्मचारियों के हित में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बोलते हुए कृष्ण लाल गुज्जर ने कहा कि वर्तमान में देश के हालात को देखते हुए आमजन से आह्वान है कि वो सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाकर रखें। उन्होंने समस्त कार्यकारिणी की ओर से सीमाओं पर देशवासियों की रक्षा कर रहे वीर जवानों की सलामती के लिए भी भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भाल सिंह जाखड़ व डा. सुमित सैनी भी उपस्थित रहे।
चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के चेयरमैन बने बजरंग लाल
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


