Home » राजनीति » सेवा सुरक्षा अधिनियम जल्द हो लागू

सेवा सुरक्षा अधिनियम जल्द हो लागू

Facebook
Twitter
WhatsApp
647 Views

अधिकारी कच्चे कर्मचारियों का बंद करें शोषण: जीवन ठाकुर

सिरसा। सरकार द्वारा घोषणा के लगभग 9 महीने बीत जाने के बाद भी सेवा सुरक्षा अधिनियम-2025 लागू ना करने व जन स्वास्थ्य विभाग कालांवाली के एक जेई द्वारा कच्चे कर्मचारियों के बिना कोई कारण ग़लत तबादले करने के कारण हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता कालांवाली उप मंडल अधिकारी के कार्यालय में एकत्रित हुए व रोष प्रदर्शन किया। मुख्य रुप से उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह ठाकुर ने सभी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और फिर उपमंडल अधिकारी को मांग पत्र सौंपा व कर्मचारियों की समस्यायों के निवारण हेतु उपमंडल अधिकारी से बैठक की, जिसमें उपमंडल अधिकारी ने बड़े ही ध्यान से पूरी वार्तालाप को सुना व गलत तरीके से किए गए कर्मचारियों के तबादले को तुरंत प्रभाव से रद्द किया व कुछ मांगें जल्दी ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया। अंत में जीवन सिंह ठाकुर ने बताया कि एक तरफ  तो सरकार कच्चे कर्मचारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है और दूसरी तरफ  कुछ अधिकारी कच्चे कर्मचारियों को गुलाम बनाए रखने कि नियत से उनके ग़लत तबादले करके उनको दबाए रखना चाहते हैं और शौषण कर रहे हैं। ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी ही सरकार सेवा सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं करती और अधिकारी अपनी ग़लत नियति से बाज नहीं आते तो संघ अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए किसी भी स्तर पर आंदोलन करने के लिए तैयार रहेगा। रोष प्रदर्शन में अजय शर्मा जिला कार्यकरणी सदस्य, सुखविंदर सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य रमनदीप सिंह, रवि, दिदार सिंह, मंतर सिंह, इकबाल सिंह, विकास कुमार, रविंदर सिंह, अमरजीत सिंह आदि साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices