Home » देश » बुक बैंक ने 9400 विद्यार्थियों को बांटी नि:शुल्क स्टेशनरी

बुक बैंक ने 9400 विद्यार्थियों को बांटी नि:शुल्क स्टेशनरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
97 Views

सिरसा। बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट सिरसा ने अप्रैल महीने के दौरान 9400 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्टेशनरी बांटी। यह शब्द गुरदीप सैनी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुस्सर में नि:शुल्क स्टेशनरी वितरण समारोह के दौरान कहे। सैनी ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर, राजकीय वरिष्ठ विद्यालय कुस्सर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुस्सर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खाजाखेड़ा में सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई। 50 विद्यार्थियों को नि:शुल्क चश्मा के लिए कार्ड भी वितरित किए गए। इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि शीघ्र ही ट्रस्ट 1000 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल शूज व जुराबें वितरित करेगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव प्रेम कंदोई, खैरपुर स्कूल के प्राचार्य सुभाष लाल, कुस्सर स्कूल के कार्यकारी प्राचार्य नवदीप धुडिय़ा, संदीप चानना, अर्चना, राकेश मान, राधेश्याम, जगदीश बराच, देवेंद्र प्रताप सिंह, रतन सिंह दुरेजा, रणजीत सिंह टक्कर सहित स्टाफ  सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *